तेंदुआ और चीता में कौन है ज्यादा ताकतवर? एक-दूसरे पर कर दें अटैक तो किसकी होगी जीत

तेंदुआ और चीता में कौन है ज्यादा ताकतवर? एक-दूसरे पर कर दें अटैक तो किसकी होगी जीत


Last Updated:

जंगल के दो शिकारी जानवर, जिनमें अंतर करना काफी मुश्किल होता है. आम इंसान तो शायद ही चीता और तेंदुए में अंतर कर पाए. मान लेते हैं कि आप पहचान भी गए, मगर हम आपसे इनकी ताकत की पूछे तो क्या आप बता पाएंगे? घबराने की बात नहीं है, हम सब कुछ बताएंगे. बस बने रहिए.

चीता और तेंदुआ में कौन ताकतवर? (AI Image)

Kunho National Park Cheetah Vs Leopard: जंगली जानवरों का घर मध्य प्रदेश का कूनो नेशनल पार्क; यहां से एक चौकानें वाली घटना सामने आई है. यहां जंगल के दो खतरनाक जानवरों तेंदुए और चीते के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. इस भिड़ंत में एक मादा चीते की मौत हो गई. इस घटना के बाद से ये सवाल उठने लगे है कि दोनों जानवरों में ज्यादा ताकतवर कौन है? तेंदुआ (Leopard) और चीता (Cheetah) दोनों जंगली और शिकारी जानवर है. अगर दोनों के बीच ताकत की लड़ाई होती है, तो कौन सा जानवर बाजी मारेगा? चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि इन तेंदुआ और चीता में कौन सबसे ज्यादा ताकतवर है?

अगर तेंदुआ और चीता की ताकत की बात की जाए तो, तेंदुआ ज्यादा ताकतवर साबित होगा है. इसके अंदर खुद से दोगुने वजन के जानवर को मारने की क्षमता है. वहीं, चीता (Cheetah) एक तेज तर्रार और फुर्तीला जानवर है, वह अपने रफ्तार के लिए जाना जाता है. दोनों ही बिल्ली ही वंशज है, दोनों ही तेज-तर्रार शिकारी हैं, लेकिन ताकत के मामले में तेंदुआ स्पष्ट रूप से आगे है.

अंतर

तेंदुआ (Leopard) मांसपेशीय और मजबूत शरीर वाला जानवर है. इसका वजन 50 से 90 किलोग्राम के बीच होता है. उसकी क्षमता शिकार को पेड़ पर खींचने की है. वह इतना ताकतवर है कि वह अपने वजन से दोगुन वजन जानवर का आसानी से शिकार कर लेता है. वहीं, चीता का शरीर पतला, हल्का और चपल होता है. इसका वजन 34 से 54 किलोग्राम के बीच होता है. नेचर ने इसके शरीर को स्पीड के लिए डिजाइन किया न कि ताकत के हिसाब से.


विशेषता
तेंदुआ (Leopard) चीता (Cheetah)
शारीरिक बनावट मजबूत, मांसपेशीय, छोटे पैर; वजन 50-90 किलो पतला, लंबे पैर; वजन 34-54 किलो
रफ्तार 58 किमी/घंटा तक, लेकिन छोटी दूरी 114 किमी/घंटा तक, लेकिन थक जाता है
शिकार का स्टाइल छिपकर हमला (ambush), रात में सक्रिय दौड़कर पीछा (chase), दिन में सक्रिय
अंतर गुलाबी धब्बे (rosettes) गोल काले धब्बे (solid spots)
ऊंचाई पर चढ़ने की क्षमता
पेड़ पर शिकार छिपा सकता है
पेड़ नहीं चढ़ सकता,
जमीन पर रहता है
उम्र 12-17 वर्ष 8-10 वर्ष

शिकार के स्टाइल से ताकत समझिए

तेंदुआ जंगलों में छिपकर शिकार करता है, जबकि चीता खुले मैदानों में स्पीड पर निर्भर रहता है. शिकार के हिसाब से बात की जाए तो काटने की क्षमता में तेंदुआ आगे हैं. तेंदुए का काटने का बल (bite force) 300-310 PSI होता है, जो शिकार की हड्डियां तोड़ सकता है, जबकि चीता का फोकस दौड़ने पर है न कि लड़ाई पर.

लड़ाई में कौन जीतेगा?

अगर तेंदुए और चीते के बीच सीधी लड़ाई हो, तो ज्यादातर मामलों में तेंदुआ जीतेगा. चीता स्पीड से भाग सकता है, लेकिन लड़ाई में उसकी ताकत कमजोर पड़ जाती है. तेंदुआ का मजबूत शरीर और आक्रामक स्वभाव उसे फायदा देता है वह अपने क्षेत्र से चीते को भगा सकता है या हमला कर सकता है. हालांकि, दोनों जानवर एक दूसरे की ताकत का सम्मान करते हैं. दोनों आमतौर पर टकराव से बचते हैं, लेकिन ताकत में तेंदुआ हावी होता है.

कूनो नेशनल पार्क में पहली घटना

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीता और तेंदुए के बीच लड़ाई की खबर आई. पहली बार तेंदुए और चीते के बीच भिड़ंत में एक 20 महीने की मादा चीता की मौत हो गई. यह शावक अफ्रीकी चीता ज्वाला का था, जिसे फरवरी 2025 में जंगल में छोड़ा गया था. 15 सितंबर 2025 को शाम 6:30 बजे शव मिला, और प्रारंभिक जांच में तेंदुए से झड़प को कारण बताया गया. पोस्टमॉर्टम से पुष्टि होगी, लेकिन इससे चीतों की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं. पार्क में अब 25 चीते बचे हैं. यह घटना प्रोजेक्ट चीता के तीन साल पूरे होने के समय आई है.

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

तेंदुआ-चीता में कौन ज्यादा ताकतवर? एक-दूसरे पर कर दें अटैक तो किसकी होगी जीत



Source link