पाकिस्तान को लगेगा एक और झटका, सरेआम होगी मोहसिन नकवी की बेइज्जती, सामने आया सूर्या की सेना का सीक्रेट प्लान!

पाकिस्तान को लगेगा एक और झटका, सरेआम होगी मोहसिन नकवी की बेइज्जती, सामने आया सूर्या की सेना का सीक्रेट प्लान!


India vs Pakistan Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप के लीग राउंड में पाकिस्तान पर जीत के बाद उसके खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. सूर्यकुमार यादव की सेना द्वारा इग्नोर किए जाने के बाद पाकिस्तान तिलमिला गया है. उसने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के सामने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कहा कि इस विवाद के दौरान मैच रेफरी ने सही से काम नहीं किया. माना जा रहा है कि आईसीसी द्वारा इस शिकायत को खारिज कर दिया गया है.

भारतीय टीम का बड़ा प्लान

भारतीय क्रिकेट टीम ने हाथ नहीं मिलाने के बाद अब एक और बड़ा प्लान तैयार किया है. अगर सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंचती है, तो वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) प्रमुख मोहसिन नकवी के साथ मंच साझा नहीं करेगी. नकवी पाकिस्तान के गृह एवं मादक पदार्थ नियंत्रण मंत्री होने के साथ-साथ एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के वर्तमान अध्यक्ष भी हैं. ऐसे में उम्मीद है कि एशिया कप 2025 के फाइनल के बाद विजेता ट्रॉफी और पुरस्कार वही खिलाड़ियों को सौंपेंगे. हालांकि, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय खिलाड़ी उनके साथ मंच साझा करने को तैयार नहीं हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


नकवी की होगी बेइज्जती!

रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि भारत 28 सितंबर को टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचता है, तो खिलाड़ी नकवी के साथ मंच साझा नहीं करेंगे. वह एसीसी प्रमुख के रूप में विजेता ट्रॉफी सौंपेंगे. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रविवार को एशिया कप 2025 के मैच के बाद अपने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया. जीत हासिल करने के बाद भी भारतीय क्रिकेटर सीधे अपने ड्रेसिंग रूम में चले गए और पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: खतरे में भुवनेश्वर का रिकॉर्ड.. एक विकेट लेते ही लगा ‘ग्रहण’, हार्दिक बन सकते हैं नंबर-1

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में नहीं आए सलमान

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी विवाद जारी रहा. सलमान आगा ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में शामिल नहीं होने का फैसला किया. वहीं, भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत को सशस्त्र बलों को समर्पित किया और पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता व्यक्त की. बाद में पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने पुष्टि की कि सलमान आगा की अनुपस्थिति हाथ मिलाने के विवाद के कारण थी.

ये भी पढ़ें: SL vs HK: एशिया कप से दो टीमें बाहर.. श्रीलंका ने भर दी हुंकार, निसांका की फिफ्टी ने बचाई लाज

एशिया कप से बाहर हो सकता है पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम ग्रुप-ए में अभी दूसरे स्थान पर है. उसे यूएई के खिलाफ 17 सितंबर को होने वाले मैच में जीत हासिल करनी होगी. अगर टीम हारती है तो वह एशिया कप के पहले ही राउंड में बाहर हो जाएगी. यूएई ने ओमान को हराकर 2 अंक हासिल किए और वह सुपर-4 में पहुंचने के कगार पर है. ओमान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. भारत 2 मैचों में 2 जीत के साथ पहले स्थान पर है. उसके खाते में 4 अंक हैं और टीम इंडिया का नेट रनरेट +4.793 है.



Source link