हनुमना नगर में पुलिस ने मंगलवार शाम को बड़कुड़ा श्मशान घाट के पास से अवैध शराब पकड़ी है। बिना नंबर की सफेद बोलेरो से 90 लीटर देशी शराब बरामद की गई। शराब की कीमत 38 हजार रुपए है। पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपी भाग निकले।
.
थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि श्मशान घाट के पास खड़ी बोलेरो में अवैध शराब छिपी है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन की तलाशी ली। बोलेरो की पिछली सीट पर कंबल से ढंकी 10 पेटियों में 500 पाव प्लेन देशी मदिरा मिली।
वाहन का चेसिस नंबर MA1XL2TVXS5E45213 और इंजन नंबर TVS6E52073 है। पुलिस ने शराब की पेटियां जब्त कर पंचनामा बनाया। जब्त शराब, वाहन और अन्य सामान की कुल कीमत 12 लाख 37 हजार 500 रुपए है।
पुलिस ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। अज्ञात वाहन चालक और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बोलेरो को थाना परिसर में रखा गया है। पुलिस वाहन के चेसिस नंबर से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।