मंगलवार भस्म आरती दर्शन: भगवान महाकाल को लगाया चंदन का लेप, पंचामृत अभिषेक और पूजन कर किया दिव्य श्रृंगार – Ujjain News

मंगलवार भस्म आरती दर्शन:  भगवान महाकाल को लगाया चंदन का लेप, पंचामृत अभिषेक और पूजन कर किया दिव्य श्रृंगार – Ujjain News


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार तड़के भस्म आरती के दौरान मंदिर के कपाट खोले गए। सभा मंडप में वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन कर घंटी बजाकर भगवान से आज्ञा लेकर सभा मंडप वाले चांदी के पट खोले। गर्भगृह के पट खोलकर पुजारियों ने भगवान

.

त्रिनेत्रधारी भगवान महाकाल को चंदन का लेप लगाया गया। रुद्राक्ष की माला और रजत मुकुट अर्पित कर श्रृंगार किया गया। नंदी हाल में नंदी जी का स्नान, ध्यान, पूजन किया गया। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शकर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया।

भगवान महाकाल को रजत चंद्र, त्रिशूल, मुकुट, भांग, चंदन, ड्रायफ्रूट और भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगन्धित पुष्प से बनी माला धारण की। फल और मिष्ठान का भोग लगाया।

झांझ-मंजीरे, डमरू के साथ भगवान महाकाल की भस्म आरती की गई। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।



Source link