सिंगरौली में सोना निकलेगी अडानी की कंपनी: चकरिया गोल्ड ब्लॉक से 18,356 टन सोना निकालने का एग्रीमेंट; 5 साल चलेगा खनन – Singrauli News

सिंगरौली में सोना निकलेगी अडानी की कंपनी:  चकरिया गोल्ड ब्लॉक से 18,356 टन सोना निकालने का एग्रीमेंट; 5 साल चलेगा खनन – Singrauli News


सिंगरौली जिले के चितरंगी क्षेत्र में स्थित 23 हेक्टेयर भूमि से 18,356 टन सोना निकाला जाएगा। चकरिया गोल्ड ब्लॉक का एग्रीमेंट सोमवार शाम को अडानी ग्रुप की गरिमा नेचुरल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को मिला है।

.

जिला खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने बताया है कि कंपनी 5 वर्षों तक यहां गोल्ड माइंस का संचालन करेगी। कंपनी ने पिछले एक वर्ष में ड्रिलिंग के माध्यम से सोने का अनुपात निर्धारित कर लिया है।

सिंगरौली वह स्थान जहां निकाला जाएगा सोना।

गोल्ड ब्लॉक से सिंगरौली खनिज विभाग को लंदन गोल्ड मार्केट के दर के अनुसार राजस्व प्राप्त होगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। खनन क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा शासकीय भूमि है। कुछ भाग निजी भूमि के अंतर्गत आता है। सिंगरौली में पहले से ही कोयले की 11 खदानें संचालित हैं।

दो ब्लॉक में ड्रिलिंग कार्य जारी

खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने बताया कि इस गोल्ड माइंस के अतिरिक्त दो और गोल्ड ब्लॉक बनाए गए हैं। इनकी नीलामी हो चुकी है और वर्तमान में ड्रिलिंग कार्य चल रहा है। ड्रिलिंग के बाद अन्य दो खदानों में सोने की मात्रा का पता चलेगा।



Source link