हार्दिक पांड्या को मिल गया नया प्यार! जैस्मिन वालिया से ब्रेकअप…अब हुस्न की इस मल्लिका से लड़ा रहे इश्क

हार्दिक पांड्या को मिल गया नया प्यार! जैस्मिन वालिया से ब्रेकअप…अब हुस्न की इस मल्लिका से लड़ा रहे इश्क


 Hardik Pandya Girlfriend, Mahieka Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं. मीडिया में इस बात की चर्चा है कि हार्दिक को नया प्यार मिल गया है. सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं जिसमें माना जा रहा है कि वह किसी मॉडल के साथ हैं. वह अपने अफेयर के कारण कई बार सुर्खियों में रहे हैं. अब एक तस्वीर देखकर यूजर्स यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या हार्दिक मॉडल महीका शर्मा को डेट कर रहे हैं?

दुबई में हैं हार्दिक पांड्या

दरअसल, हार्दिक को लेकर ये अफवाहें एक रेडिट थ्रेड के बाद शुरू हुईं, जिसमें एक वीडियो में महीका की सेल्फी के बैकग्राउंड में एक पुरुष का हल्का सा अक्स दिखा था. दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रहीं हैं. हार्दिक अभी टीम इंडिया के साथ एशिया कप 2025 के लिए दुबई में हैं. दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते की पुष्टि या खंडन करते हुए कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि महीका शर्मा कौन हैं?

Add Zee News as a Preferred Source


 

 

कौन हैं महीका शर्मा?

महीका शर्मा ने मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना करियर शुरू करने से पहले अर्थशास्त्र और बिजनेस में अपनी डिग्री पूरी की थी. वह कई संगीत वीडियो, इंडीपेंडेंट फिल्मों और तनिष्क, वीवो और यूनीक्लो जैसे ब्रांडों के विज्ञापन अभियानों में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने मनीष मल्होत्रा, अनीता डोंगरे और तरुण तहिलियानी जैसे शीर्ष भारतीय डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक भी किया है. 2024 में महीका को इंडियन फैशन अवार्ड्स में “मॉडल ऑफ द ईयर (न्यू एज)” पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

 

 

ये भी पढ़ें: ​ 155 गेंद, 229 रन…नामुमकिन जैसा है ODI क्रिकेट के इस महारिकॉर्ड का टूटना! 28 सालों से है ‘अमर’

तलाक के बाद हुआ था प्यार

हार्दिक पांड्या इससे पहले नाताशा स्टेनकोविक से शादीशुदा थे. दोनों ने मई 2020 में शादी की थी और फरवरी 2023 में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार फिर से शादी की थी. जुलाई 2024 उन्होंने एक बयान जारी कर अपने अलग होने की पुष्टि की. उसके बाद हार्दिक का नाम जैस्मिन वालिया से जुड़ा था, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया है.

ये भी पढ़ें: ऐतिहासिक गोल्ड मेडल…चीन में बजा देश का डंका, इस खेल में पहली बार चैंपियन बना भारत

हार्दिक-नताशा ने क्या कहा था?

अपने तलाक की घोषणा करते हुए हार्दिक-नताशा ने कहा था, ”4 साल साथ रहने के बाद हार्दिक और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया और हम मानते हैं कि यह हम दोनों के लिए सबसे अच्छा फैसला है. यह हमारे लिए एक कठिन फैसला था, क्योंकि हमने साथ में बहुत खुशियां और सम्मान साझा किया और एक परिवार बनाया. हम अगस्त्य के माता-पिता होने के लिए धन्य हैं, जो हम दोनों के जीवन का केंद्र बना रहेगा और हम उसे हर वह चीज देंगे जो उसकी खुशी के लिए जरूरी है.”





Source link