4 साल से लापता है बेटा, नहीं हुई सुनवाई, तो टंकी पर चढ़ गई मां

4 साल से लापता है बेटा, नहीं हुई सुनवाई, तो टंकी पर चढ़ गई मां

X

4 साल से लापता है बेटा, नहीं हुई सुनवाई, तो टंकी पर चढ़ गई मां

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के दतिया के धीरपुरा थाना के घूघसी ग्राम में सोमवार को कमला रावत नाम की महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई. दरअसल कमला का बेटा गोविंदा पिछले चार साल से लापता है. कमला अपने बेटे का पता लगाने के लिए पुलिस और प्रशासन के कई साल से चक्कर लगा रही है. कमला ने गांव के एक शख्स का नाम भी पुलिस को बताया, जिसपर उसके बेटे को ले जाने का शक है लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की. सुनवाई न होने पर वह दुःखी होकर पानी की टंकी पर चढ़ गई. ग्रामीण जब उसे उतारने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ने लगे, तो वह कूदने की धमकी देने लगी. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. कुछ देर बाद पुलिस घूघसी ग्राम पहुंची और कमला को आश्वासन दिया कि जल्द ही उसके बेटे को ढूंढ लेंगे. करीब एक घंटे की समझाइश के बाद वह टंकी से नीचे उतरी.

homevideos

4 साल से लापता है बेटा, नहीं हुई सुनवाई, तो टंकी पर चढ़ गई मां

Source link