Bucket Cleaning Tips: गंदी-मैली बाल्टी साफ करने का जादुई ट्रिक! सिर्फ ₹5 का जुगाड़, 5 मिनट में दिखाएगा फर्क

Bucket Cleaning Tips: गंदी-मैली बाल्टी साफ करने का जादुई ट्रिक! सिर्फ ₹5 का जुगाड़,  5 मिनट में दिखाएगा फर्क


मोहन ढाकले, बुरहानपुर: घर और बाथरूम चाहे कितने ही साफ-सुथरे क्यों न हों, लेकिन अक्सर एक चीज़ सबसे ज्यादा गंदी नज़र आती है प्लास्टिक की बाल्टी और मग. समय के साथ इनमें पीलापन और दाग जम जाते हैं, जिन्हें साधारण पानी या साबुन से हटाना मुश्किल होता है. नतीजा ये होता है कि साफ-सुथरे बाथरूम में भी यह गंदी बाल्टी और मग आंखों को खटकने लगते हैं.

लोग कई बार बाज़ार से महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स भी खरीद लाते हैं, लेकिन असर टिकाऊ नहीं होता. ऐसे में लोग परेशान रहते हैं कि आखिर कौन सा तरीका अपनाया जाए जिससे बिना ज्यादा खर्च और मेहनत के ये प्लास्टिक की चीज़ें नई जैसी चमक उठें.

एक्सपर्ट का घरेलू नुस्खा
लोकल 18 की टीम ने इस बारे में एक्सपर्ट सुमित शाह से बातचीत की. उन्होंने बताया कि घर में ही मौजूद कुछ चीज़ों से ऐसा जादुई पेस्ट बनाया जा सकता है, जिससे महज 5 मिनट में बाल्टी और मग नए जैसे चमक उठेंगे.

सुमित शाह के मुताबिक, आपको करना बस इतना है:

सबसे पहले बेकिंग सोडा लें.

इसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाएं.

साथ ही कपड़े धोने का साबुन और थोड़ा सा टूथपेस्ट डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें.

अब इस पेस्ट को बाल्टी और मग की सतह पर अच्छे से रगड़ें और करीब 5 से 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद साफ पानी से धो लें. नतीजा यह होगा कि जमी हुई सारी गंदगी और पीलापन गायब हो जाएगा और आपकी बाल्टी-मग एकदम नई जैसी चमकने लगेंगे.

बस ₹5 में तैयार होगा पेस्ट
इस घरेलू नुस्खे की खास बात यह है कि यह बहुत ही सस्ता और आसान है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह पेस्ट घर पर ही लगभग ₹5 के खर्च में तैयार हो जाता है. यानी न तो आपको महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स पर पैसा खर्च करना पड़ेगा और न ही घंटों मेहनत करनी होगी.

क्यों है यह असरदार?
दरअसल, बेकिंग सोडा और नींबू दाग-धब्बे और पीलापन हटाने में बेहद असरदार हैं, वहीं साबुन और टूथपेस्ट गहरी जमी गंदगी को साफ करने में मदद करते हैं. इन चारों चीज़ों का कॉम्बिनेशन प्लास्टिक के बर्तनों और बाल्टियों पर जमे दाग को तोड़कर सतह को चमकदार बना देता है.



Source link