पीएम मोदी के जन्मदिन पर चलाया स्वच्छता अभियान: भाजपा कार्यकर्ताओं ने खिलचीपुर अस्पताल में की सफाई; मरीजों को फल बांटे – rajgarh (MP) News

पीएम मोदी के जन्मदिन पर चलाया स्वच्छता अभियान:  भाजपा कार्यकर्ताओं ने खिलचीपुर अस्पताल में की सफाई; मरीजों को फल बांटे – rajgarh (MP) News


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल खिलचीपुर ने शासकिय अस्पताल में विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया और अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की। साथ ही भर्ती मरीजों को

.

सेवा पखवाड़ा के तहत हुआ आयोजन

यह कार्यक्रम भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत आयोजित किया गया था। कार्यकर्ताओं ने हाथ में झाड़ू लेकर अस्पताल परिसर में श्रमदान किया। इसके बाद मरीजों से मुलाकात कर उन्हें फल दिए गए।

प्रधानमंत्री के कार्यों पर हुई चर्चा

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, उपलब्धियों और जनहित में किए गए कार्यों पर एक चर्चा सत्र भी रखा गया। सेवा पखवाड़ा अभियान के संयोजक ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं, खासकर आयुष्मान भारत योजना, देश के हर वर्ग को लाभ दे रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है और गरीबों को सहारा मिला है।।

लाइव प्रसारण से जुड़े कार्यकर्ता

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने इस प्रसारण को देखा और मोदी जी के नेतृत्व पर गर्व व्यक्त किया।

यह रहे उपस्थित

इस दौरान पार्षद संदीप शर्मा, डॉ. एस. प्रसाद, डॉ. सुमित सिंगी और विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के योगदान की सराहना की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बीएमओ ने सेवा पखवाड़ा के तहत चल रहे स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर और अन्य गतिविधियों की जानकारी भी दी



Source link