पेरियार की जयंती पर बोले डीपीएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष: बाबा साहब का अपमान करने वालों पर चले देशद्रोह का मुकदमा – Bhopal News

पेरियार की जयंती पर बोले डीपीएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष:  बाबा साहब का अपमान करने वालों पर चले देशद्रोह का मुकदमा – Bhopal News



पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए डीपीएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष।

बिट्टन मार्केट स्थित महात्मा फुले भवन में बुधवार को ई.वी. रामास्वामी पेरियार की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद दलित पिछड़ा समाज संगठन (DPSS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर सिंह यादव ने कहा कि पेरियार ने अपने जीवनभर आडंबर

.

यादव ने कहा कि हम सब संकल्प लेते हैं कि पेरियार के विचारों को हर घर, हर गली और हर गांव तक पहुंचाएंगे। इसके लिए संगठन प्रदेशभर में ‘विचार विस्तार कार्यक्रम’ शुरू करेगा। भोपाल के बाद यह यात्रा जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर और हर जिले तक पहुंचेगी।

केंद्र सरकार और कथावाचकों पर निशाना साधते हुए यादव ने कहा“2014 के बाद से ही ऐसे कथावाचकों और स्वयंभू जगतगुरुओं की बाढ़ आ गई है, जिनका एजेंडा केवल संविधान को नकारना और बाबा साहब का अपमान करना है। हाल ही में रामभद्राचार्य ने डॉ. आंबेडकर पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की। यह असहनीय है। बाबा साहब भारत रत्न हैं, उनके अपमान पर एफआईआर होनी चाहिए और ऐसे लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए।’

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बलबहादुर बघेल ने कहा कि पेरियार जैसे महापुरुष उनके पूर्वज हैं और यह गौरव समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है। वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित बंसोड़, अमोल रावत, महासचिव कमल कुशवाह, सुनीता धावरे, अमित लोधी, सौरभ यादव, संजीव खेरवार, भोपाल जिला अध्यक्ष दिलीप मसके, जितेंद्र अहीरवार, सरदार समेत कई नेताओं ने भी अपने विचार रखे।

मंच का संचालन केदार कौरव ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता और समाजजन मौजूद रहे।



Source link