बीजेपी और कांग्रेस की टीम इसी माह होगी घोषित: नवरात्रि तक हो सकता ऐलान; बीजेपी 24 तो कांग्रेस 110 सदस्यीय टीम बनाएगी – Indore News

बीजेपी और कांग्रेस की टीम इसी माह होगी घोषित:  नवरात्रि तक हो सकता ऐलान; बीजेपी 24 तो कांग्रेस 110 सदस्यीय टीम बनाएगी – Indore News


इंदौर बीजेपी और कांग्रेस की नगर कार्यकारिणी की टीम इस महीने के अंत तक घोषित होने की बात सामने आई है। बीजेपी और कांग्रेस में अब सबसे पहले कौन टीम घोषित करेगा इसको लेकर होड़ मची हुई है। बीजेपी सूत्रों की मानें तो बीजेपी अपनी नगर की टीम का नवरात्रि में

.

सुमित मिश्रा को अध्यक्ष बने 8 महीने हो गए हैं। भोपाल से भेजे गए पर्यवेक्षक बड़े नेताओं से नाम ले जा चुके हैं। सुमित के पास भी वही नाम हैं। जोड़-घटाव कर सूची फाइनल करनी है। भाजपा की टीम 24 लोगों की होगी, जबकि कांग्रेस की टीम में 110 नाम होंगे, जिसमें 51 लोग कार्यकारिणी में रहेंगे, बाकी के सदस्य बनाए जाएंगे।

चिंटू चौकसे को शहर कांग्रेस अध्यक्ष बने महीना पूरा होने वाला है। सृजन के हिसाब से चिंटू को भी सितंबर में टीम बनाकर देना है। ब्लॉक अध्यक्ष और शहर की टीम एक साथ ला रहे हैं। इस बार सृजन की गाइडलाइन के हिसाब से 110 की टीम रहेगी, जो भाजपा के मुकाबले चार गुना से ज्यादा है। क्योंकि बीजेपी 24 सदस्यों की टीम तैयार कर रही है। भाजपा की गाइडलाइन के हिसाब से टीम में 3 महामंत्री, 8 उपाध्यक्ष-मंत्री होंगे।

सूत्रों की मानें तो बीजेपी अपनी नगर की टीम का नवरात्रि में ऐलान करेगी।

कांग्रेस की टीम में यह होंगे

शहर टीम में 15 उपाध्यक्ष, 25 महामंत्री, 30 सचिव, 29 कार्यकारिणी सदस्य, 1 कोषाध्यक्ष-मीडिया अध्यक्ष, 2 प्रवक्ता, 3 सोशल मीडिया अध्यक्ष और 4 जिला चुनाव कार्य प्रभारी बनाए जाएंगे। चिंटू ने सारे बड़े नेताओं से नाम मांगे हैं।

चिंटू को टीम बनाने में दिक्कत नहीं है, ज्यादातर को जगह मिल जाएगी। जहां कांग्रेस में लंबी टीम तैयार की जा रही है तो बीजेपी में यह छोटी टीम तैयार होगी। जिसको लेकर बीजेपी में पेंच फंसा हुआ है। एक-एक पद पर बीजेपी में चार से पांच दावेदार हैं।



Source link