सभी गार्डनों की सफाई का शेड्यूल बनाएं: इंदौर निगमायुक्त बोले – खाली प्लाट पर कचरा मिला तो प्लाट मालिक पर होगी चालानी कार्रवाई – Indore News

सभी गार्डनों की सफाई का शेड्यूल बनाएं:  इंदौर निगमायुक्त बोले – खाली प्लाट पर कचरा मिला तो प्लाट मालिक पर होगी चालानी कार्रवाई – Indore News


बुधवार को निगमायुक्त शहर के बगीचों की सफाई व्यवस्था देखने पहुंचे। अलग-अलग बगीचों में सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने शहर के सभी बगीचों की सफाई के लिए शेड्यूल बनाने को कहा। साथ ही कहा कि हर बगीचे की हर 10 दिन में सफाई हो ऐसी व्यवस्था तय की जाए।

.

निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव ने पलासिया चौराहा, साकेत नगर, श्रीनगर एक्सटेंशन और खजराना चौराहे सहित अन्य जगह की सफाई व्यवस्था को देखा। पलासिया चौराहे स्थिति तिलक गार्डन, साकेत नगर में बने गार्डन की सफाई व्यवस्था भी देखी। जिसके बाद उन्होंने शेड्यूल बनाने और हर 10 दिनों में बगीचों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को बोला।

खाली प्लाट पर मिला कचरा, लिस्टिंग करने को बोला

सफाई व्यवस्था देखने के दौरान निगमायुक्त को श्रीनगर एक्सटेंशन में खाली प्लॉट पर कचरा पड़ा मिला। जिसे देख वे नाखुश हो गए। उन्होंने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर से ऐसे सभी खाली प्लॉट मालिकों की जानकारी राजस्व शाखा से निकालकर लिस्टिंग करे, ताकि खाली प्लॉट पर कचरा पड़ा होने पर संबंधित प्लॉट मालिक के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा सके। इसके पहले निगमायुक्त ने सीएम के कार्यक्रम स्थलों का भी दौरा किया था।

निगमायुक्त ने सफाई व्यवस्था को देखा।

जानकारी के अभाव में नहीं हो पाती है कार्रवाई

बता दें कि शहर के खाली प्लॉट और ओपन प्लॉट पर बड़ी मात्रा में कचरा और गंदगी पाई जाती है, ऐसे में कचरा और गंदगी करने वालों के खिलाफ चालानी कार्र‌वाई प्लॉट मालिकों की जानकारी के अभाव में नहीं हो पाती है। देखा जाए तो अब लिस्टिंग के बाद ऐसे प्लॉट मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी, जिनके खाली प्लॉट पर टीम को कचरा मिलेगा।



Source link