Last Updated:
Wheat Flour Porridge Recipe: एमपी के विंध्य क्षेत्र में लपसी काफी फेमस है और गेहूं के आटे से बनती है. इसे आप सर्दी-जुकाम होने पर बनार खा सकते हैं. बारिश के मौसम में इसे खाने से शरीर को फायदा मिलता है. तो चलिए जान लेते हैं कैसे बनती है गेहूं के आटे से लपसी की रेसिपी.
लपसी की रेसिपी
पहला स्टेप- सबसे पहले कड़ाही में आधा कप गेहूं का आटा भून लीजिए. अगर आपको इसमें घी का इस्तेमाल करना है तो 1 चम्मच घी डालकर आटा भूनें. अगर चाहें तो बिना घी के भी कम आंच पर धीरे-धीरे आटे को भूना जा सकता है.
तीसरा स्टेप- इस घोल को वापस कड़ाही में डालें और लगातार चलाते रहें. लपसी में गांठ बहुत जल्दी पड़ती है, इसलिए लगातार चलाना जरूरी है. इस लपसी को बनाने में याद रखें कि पानी थोड़ा ज्यादा डाला जाता है. अगर आपने आधा कप आटा लिया है तो उतना ही गुड़ लीजिए और साथ ही करीब 3 कप पानी मिलाएं. लपसी बाद में गाढ़ी हो जाती है इसलिए बनाने में सूप जैसी कंसिस्टेंसी रखें.
वैसे तो लपसी को सिर्फ, आटा, गुड़, पानी और घी से बनाया जा सकता है, लेकिन इससे डबल फायदा मिलता है. जब इसमें एक छोटा चम्मच अजवाइन का पाउडर, एक छोटी चम्मच सौंठ पाउडर और एक छोटी चम्मच सौंफ पाउडर और साथ ही आधा छोटा चम्मच काली या सफेद मिर्च का पाउडर मिक्स किया जाता है.
दरअसल, ये मसाले मिलाने से इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते है. ये लपसी खाने के बाद स्वीट डिश की तरह भी खाई जा सकती है. सौंठ, काली मिर्च और अजवाइन मिक्स करने से ये इम्यूनिटी बूस्टर, पेट साफ करना और शरीर में इन्फ्लेमेशन को कम करने वाली दवाई की तरह काम करती है. गुड़ शामिल करने की वजह से इससे आयरन की कमी भी पूरी होती है. बच्चों को इसमें आधा चम्मच गाय का या देसी घी मिलाकर देने से उनमें ताकत बढ़ती है. इस लपसी को पीरियड्स के दौरान खाया जाए तो पेट दर्द कम होता है. तो इस बार जब कुछ जल्दी से हल्का, अच्छा और सेहत से भरपूर बनाने का मन हो तो ये लपसी जरूर ट्राई करें.
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें