सेहतमंद-लजीज है मोरिंगा की देसी लाजवाब चटनी, जानें 5 मिनट वाली रेसिपी

सेहतमंद-लजीज है मोरिंगा की देसी लाजवाब चटनी, जानें 5 मिनट वाली रेसिपी


Last Updated:

Moringa Ki Desi Chatni: मोरिंगा की पत्तियों से बनी ये चटनी स्वाद और सेहत दोनों का बेस्ट मेल है. इसमें आयरन, कैल्शियम और विटामिन भरपूर होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने में बहुत मदद करते हैं.

Recipe: मोरिंगा जिसे सहजन की पत्तियां भी कहा जाता है, ये हमारे सेहत के लिए खजाना भी है. इसकी पत्तियों से बनी चटनी न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाती है, बल्कि शरीर को ऊर्जा और पोषण भी देती है. इसमें आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए बहुत फायदेमंद है. ऐसे में अगर आप रोटी या चावल के साथ वही टमाटर और धनिया की चटनी बनाते हैं? तो आज हम आपको सहजन की चटनी बनाने की रेसिपी बताएंगे.

मोरिंगा चटनी बनाने के लिए सामग्री 
मोरिंगा (सहजन) की पत्तियां – 1 कप
नारियल (कद्दूकस किया हुआ) – आधा कप
हरी मिर्च – 3-4
लहसुन की कलियां – 4-5
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा
नमक – स्वादानुसार
पानी – आवश्यकतानुसार.

तड़के के लिए 
तेल – 1 बड़ा चम्मच
राई – आधा चम्मच
सूखी लाल मिर्च – 2
करी पत्ता – 6-7

मोरिंगा चटनी बनाने की विधि 
सबसे पहले मोरिंगा की पत्तियों को अच्छे से धोकर हल्का सा पानी में उबाल लें और ठंडा होने दें.
अब मिक्सर में मोरिंगा पत्तियां, नारियल, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, इमली और नमक डालकर पीस लें.
अगर आपको जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालकर पेस्ट बना लें.
इसके बाद अब एक छोटी कढ़ाई में तेल गर्म करें, उसमें राई, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर तड़का लगाएं.
बने हुए तड़के को चटनी के ऊपर डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें.
अब तैयार है आपकी हेल्दी और टेस्टी मोरिंगा की चटनी. इसे पराठा चावल या तहरी के साथ परोसे.

Amit Singh

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सेहतमंद-लजीज है मोरिंगा की देसी लाजवाब चटनी, जानें 5 मिनट वाली रेसिपी



Source link