Last Updated:
Indore Truck Accident Update: इंदौर में भीषण ट्रक हादसा करने का आरोपी ड्राइवर अपराधी है. उसका पुराना क्राइम रिकॉर्ड है. वहीं क्लीनर भी…
मध्य प्रदेश के इंदौर में सोमवार रात हुए भीषण ट्रक हादसे ने शहर को हिलाकर रख दिया. एयरपोर्ट रोड पर शिक्षक नगर में तेज रफ्तार ट्रक ने करीब 20 वाहनों को टक्कर मार दी, जिसके बाद ट्रक में आग लग गई. इस हादसे में अब तक तीन लोगों के मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 12 अन्य घायल हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है. पुलिस ने इस मामले में ट्रक ड्राइवर गुलशेर (50) और क्लीनर शंकर को गिरफ्तार कर लिया है.
5 दिन की पुलिस रिमांड पर दोनों
पुलिस ने क्लीनर शंकर, जो हादसे के बाद फरार हो गया था को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 21 सितंबर तक पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. पुलिस ने गुलशेर का मेडिकल टेस्ट कराया, जिसमें नशे की पुष्टि हुई. अब क्लीनर शंकर का भी मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा. पुलिस रिमांड के दौरान दोनों से हादसे के कारणों और आपराधिक पृष्ठभूमि की गहन पूछताछ करेगी.
8 पुलिस वाले हुए थे सस्पेंड
हादसे के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया था और घायलों के इलाज का खर्च सरकार द्वारा वहन करने का ऐलान किया था. उन्होंने भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर सवाल उठाते हुए जांच के आदेश दिए थे. वहीं, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भी इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया और इंदौर पुलिस कमिश्नर को वर्चुअल पेशी के लिए तलब किया. स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों के नो-एंट्री जोन में प्रवेश पर सवाल उठाए हैं. हादसे के बाद आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें