West Indies Squad For India Tour: वेस्टइंडीज में आया केएल राहुल का दुश्मन बॉलर, रोहित शर्मा-ऋषभ पंत का किया है शिकार

West Indies Squad For India Tour: वेस्टइंडीज में आया केएल राहुल का दुश्मन बॉलर, रोहित शर्मा-ऋषभ पंत का किया है शिकार


India vs West Indies Test Series: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया. यह सीरीज 2 से 14 अक्टूबर तक अहमदाबाद और दिल्ली में खेली जाएगी. यह आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा होगी और 2018 के बाद से वेस्टइंडीज का भारत का यह पहला टेस्ट दौरा है. ऑलराउंडर रोस्टन चेज टीम के कप्तान हैं. टीम 22 सितंबर को वेस्टइंडीज से रवाना होगी और तैयारी शुरू करने के लिए 24 सितंबर को अहमदाबाद पहुंचेगी.

पहली टेस्ट टीम में शामिल हुआ यह स्पिनर

चयन समिति ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया का सामना करने वाली टीम में तीन बदलाव किए हैं. बल्लेबाजी यूनिट को मजबूत करने के लिए बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज तेजनारायण चंद्रपॉल और मध्य-क्रम के बल्लेबाज एलिक अथानाजे को वापस बुलाया गया है. जबकि बाएं हाथ के स्पिनर खैरी पियरे को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है. पियरे को वेस्टइंडीज चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए टीम में शामिल किया गया है. इस सीजन में वह 13.56 की औसत से 41 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. वह जोमेल वॉरिकन के साथ टीम में दूसरे विशेषज्ञ स्पिनर की भूमिका निभाएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source


राहुल को दो बार किया आउट

खैरी पियरे की बात करें तो उन्होंने अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है. वह 3 वनडे में 1 और 10 टी20 मैचों में सिर्फ 7 ही विकेट ले पाए हैं. भारत के खिलाफ उन्होंने दो वनडे में कोई विकेट नहीं लिया. टी20 मैचों में वह टीम इंडिया के खिलाफ 7 मुकाबलों में 5 विकेट ले चुके हैं. इस दौरान केएल राहुल को सबसे ज्यादा दो बार उन्होंने आउट किया. पियरे ने रोहित शर्मा और ऋषभ पंत का भी शिकार किया है.

ये भी पढ़ें: सरफराज खान की टॉपलेस तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, जिसे कहते थे अनफिट, उसने दिखा दी फुल बॉडी

डैरेन सैमी ने क्या कहा?

स्पिनर गुडाकेश मोती को रेड-बॉल टीम से आराम दिया गया है. क्रिकेट वेस्टइंडीज के अनुसार, यह फैसला 2026 में होने वाले टी20 विश्व कप सहित व्यस्त व्हाइट-बॉल कैलेंडर को देखते हुए उनके कार्यभार को संभालने के लिए लिया गया है. मुख्य चयनकर्ता डैरेन सैमी ने कहा, ”उपमहाद्वीप में खेलना हमेशा एक चुनौती पेश करता है और हमने इन परिस्थितियों में प्रतिस्पर्धी होने के लिए एक टीम का चयन किया है. एक टेस्ट टीम के रूप में यह हमारी एक साथ दूसरी सीरीज होगी, लेकिन हमने पहले ही दिखा दिया है कि जब हम अपने ब्रांड और योजनाओं के लिए प्रतिबद्ध होते हैं तो एक इकाई के रूप में क्या करने में सक्षम हैं.”

ये भी पढ़ें: एशिया कप के बीच इस टीम का अचानक बदला कप्तान, खूंखार खिलाड़ी हुआ चोटिल, स्क्वॉड का ऐलान

बल्लेबाजी को मजबूत करेंगे ये खिलाड़ी

सैमी ने कहा कि चंद्रपॉल और अथानाजे की वापसी से बल्लेबाजी क्रम को बहुत जरूरी मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा, ”चंद्रपॉल की वापसी हाल के संघर्षों को देखते हुए हमारे शीर्ष क्रम में सुधार करने के लिए है, जबकि एलिक अथानाजे को स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ उनकी ताकत और गुणों के लिए टीम में जोड़ा गया है. पियरे को पहली बार हमारे दूसरे स्पिनर के रूप में शामिल किया गया है, क्योंकि हमें उम्मीद है कि परिस्थितियां मददगार होंगी.”

भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम

रोस्टन चेस (कप्तान), जोमेल वॉरिकन, केवलोन एंडरसन, एलिक अथानाजे, जॉन कैंपबेल, तेजनारायण चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाच, अल्जारी जोसेफ, शामार जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खैरी पियरे, जेडन सील्स.



Source link