एकलव्य प्रिंसिपल को हटाया, PGT को चार्ज सौंपा: भोजन व हॉस्टल की शिकायतों पर छात्रों का विरोध, केंद्रीय राज्यमंत्री के कहने पर कार्रवाई – Betul News

एकलव्य प्रिंसिपल को हटाया, PGT को चार्ज सौंपा:  भोजन व हॉस्टल की शिकायतों पर छात्रों का विरोध, केंद्रीय राज्यमंत्री के कहने पर कार्रवाई – Betul News


बैतूल में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) शाहपुर में छात्रों की भोजन और हॉस्टल अव्यवस्थाओं को लेकर उठे विरोध के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके के निर्देश पर विद्यालय प्राचार्य पंकज शरण को तत्काल प्रभाव स

.

अब विद्यालय का प्रभार वाणिज्य प्रवक्ता (पीजीटी) के.के. कटारे को सौंपा गया है।

छात्रों ने पैदल मार्च कर जताई थी नाराजगी लंबे समय से अव्यवस्था से परेशान छात्र विरोध स्वरूप 36 किमी पैदल चलकर बैतूल कलेक्टर से मिलने निकले थे। वे करीब 10 किमी चलकर बरेठा पहुंचे, जहां कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी स्वयं पहुंचे और छात्रों को वाहन से वापस हॉस्टल ले जाकर उनकी समस्याओं पर चर्चा की।

आदेश और नई व्यवस्था राष्ट्रीय आदिवासी छात्र विकास समिति के डिप्टी कमिश्नर कुमुद कुशवाह ने आदेश जारी कर पंकज शरण को तत्काल भोपाल स्थित राज्य ईएमआरएस सोसायटी में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए। प्राचार्य प्रभारी बनाए गए के.के. कटारे को सभी प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार सौंपे गए हैं। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।



Source link