Last Updated:
Mohammad Nabi 5 sixes in a row: मोहम्मद नबी ने एशिया कप के 11वें मैच में कमाल की पारी खेली. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो मैच में एक ओवर में लगातार 5 छक्के जड़ डाले. 40 साल के नबी ने 22 साल के लेफ्ट आर्म स्पिनर को अपना निशाना बनाया. उन्होंने एक ओवर में 32 रन ठोक डाले जिसमें एक नो बॉल शामिल था.
मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) ने अफगानिस्तान की पारी के आखिरी ओवर में श्रीलंका के स्पिनर दुनिथ वेलालागे को निशाना बनाया. वेलालागे के ओवर की पहली 3 गेंदों पर नबी ने जोरदार छक्का लगाया. इसके बाद वेलालागे प्रेशर में आ गए और अगली बॉल नो बॉल डाल दी. नबी ने नो बॉल के बाद फेंकी गई गेंद पर छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद पांचवीं गेंद को भी नबी ने छक्के के लिए भेज दिया. हालांकि छठी गेंद पर वह रन आउट हो गए. नबी ने इस ओवर में 32 रन बटोरे. नबी जब बैटिंग लिए आए तब उन्होंने शुरुआत में 6 गेंदों पर 5 रन बनाए थे.इसके बाद उन्होंने 16 गेंदों पर 55 रन बटोरे.