ग्वालियर में आरक्षक को गोली मारकर लूटा: बदमाश मोबाइल और 30 हजार रुपए लूटकर फरार, कांग्रेस नेता ने पहुंचाया अस्पताल – Gwalior News

ग्वालियर में आरक्षक को गोली मारकर लूटा:  बदमाश मोबाइल और 30 हजार रुपए लूटकर फरार, कांग्रेस नेता ने पहुंचाया अस्पताल – Gwalior News


ग्वालियर में गुरुवार रात एक पुलिस आरक्षक को गोली मारकर लूट लिया। बाइक सवार चार अज्ञात बदमाशों ने आरक्षक से मोबाइल और 30 हजार रुपए लूटे और फरार हाे गए। विरोध करने पर उन्होंने आरक्षक को गोली मार दी।

.

अस्पताल में घायल अवस्था में आरक्षक प्रमोद त्यागी।

आरक्षक प्रमोद त्यागी मुरैना जिले के जौरा गांव में अपने बीमार पिता को देखने जा रहे थे। पीछे से बाइक पर सवार होकर आए चार अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना पनियार थाना क्षेत्र के पास पेट्रोल पंप पर रात करीब 9:30 बजे की है। घटना में गोली के छर्रे आरक्षक के हाथ में लगे हैं जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बदमाश घायल आरक्षक को छोड़कर मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

घटना के बाद घायल आरक्षक सड़क पर लोगों को हाथ देकर मदद मांग रहा था। मुरैना जिले के सुमावली से कांग्रेस के पूर्व विधायक नीतू सिकरवार वहां से एक कार्यक्रम कर कर लौट रहे थे। सड़क पर घायल पड़े आरक्षक को मदद मांगते हुए देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी को रोका और उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर तत्काल सूचना पुलिस को दी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

ट्रॉमा सेंटर में ट्रीटमेंट करने के बाद आरक्षक प्रमोद त्यागी को जयारोग्य समूह के अस्पताल में रेफर किया गया है। उसकी हालत खतरे से बार बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश के लिए पेट्रोल पंप और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है, जिससे बदमाशों का सुराग लगाया जा सके।



Source link