Bhopal News: शादी के 14 साल बाद तलाक के नोटिस से दुखी महिला ने दे दी जान, सुसाइड नोट भी मिला

Bhopal News: शादी के 14 साल बाद तलाक के नोटिस से दुखी महिला ने दे दी जान, सुसाइड नोट भी मिला


Last Updated:

Bhopal News: भोपाल की किरण मीणा ने आत्महत्या कर ली. सुसाइड नोट में पति संजय देशवानी, उनकी मां, बहनों, देवर और दो गर्लफ्रेंड्स पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया. जानें पूरा माजरा..

फाइल फोटो.
रिपोर्ट: रमाकांत दुबे

Bhopal News: अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय किरण मीणा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. किरण का शव फंदे से लटका मिला. मौके से दो पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ. सुसाइड नोट में किरण ने अपने पति संजय देशवानी (आयुर्वैदिक डॉक्टर), उनकी मां, तीन बहनों, देवर और पति की दो कथित गर्लफ्रेंड्स पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया. उन्होंने लिखा, “मेरी मौत के जिम्मेदार मेरा पति और उसकी दो गर्लफ्रेंड हैं. मुझे केवल सुसाइड नोट लिखने लायक छोड़ा गया.”

शादी के 14 साल हो चुके थे, और…
किरण और संजय की शादी को 14 साल हो चुके थे, लेकिन दंपति के बच्चे नहीं थे. किरण के पिता कुंजीलाल ने बताया, बच्चे न होने की वजह से संजय ने किरण को तलाक का नोटिस भेजा था, जिसके बाद वह गहरे डिप्रेशन में थी. नोटिस के बाद 11 सितंबर को संजय ने किरण को मायके छोड़ दिया और वह लापता हो गया. कुंजीलाल ने इसकी शिकायत अयोध्या नगर थाने में दर्ज की थी. अगले महीने 16 तारीख को तलाक के मामले की कोर्ट में सुनवाई होनी थी.

परिवार वालों से पूछताछ शुरू
पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया. अयोध्या नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एसआई दिनेश शर्मा केस की जांच कर रहे हैं. सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर रही है. यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग किरण के साथ हुए अन्याय पर सवाल उठा रहे हैं.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

शादी के 14 साल बाद तलाक के नोटिस से दुखी महिला ने दे दी जान, सुसाइड नोट मिला



Source link