ग्वालियर में कानून के साथ मजाक…: महिला ने पति पर पहले दहेज फिर 4 माह बाद रेप का केस लगाया, 6 साल बाद सुलह कर ली – Gwalior News

ग्वालियर में कानून के साथ मजाक…:  महिला ने पति पर पहले दहेज फिर 4 माह बाद रेप का केस लगाया, 6 साल बाद सुलह कर ली – Gwalior News



कानून के प्रावधानों का किस प्रकार से दुरुपयोग किया जा सकता है, ये केस इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। पहले एक महिला ने पुलिस थाने में अपने पति व ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया। चार माह बाद उसी पति के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज कराई।

.

इस बार आरोप लगाया कि उसने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। दोनों एफआईआर 2019 में दर्ज हुईं थी। हालांकि, अब दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। इसी के आधार पर हाई कोर्ट ने दोनों एफआईआर को निरस्त करने का आदेश दिया है।

पहली एफआईआर… इसमें आरोपी को पति बताया 3 जुलाई 2019 को गोले का मंदिर पुलिस ने महिला के आवेदन पर वन विभाग में पदस्थ युवक व उसके माता-पिता व अन्य परिजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया। महिला ने इसमें आरोप लगाया कि शादी सात माह पहले ही हुई है। दो माह तक ठीक रखा फिर दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

दूसरी एफआईआर… इसमें दुष्कर्म का केस लगाया

14 नवंबर 2019 को महिला ने कंपू थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वन विभाग में पदस्थ आरोपी उसे भिंड से ग्वालियर लेकर आया। यहां किराए के घर में शादी का वादा कर कई बार दुष्कर्म किया। शादी का दबाव बनाया तो 100 रुपए के स्टाम्प पर शादी करने का दिखावा किया। बाद में बिना बताए गायब हो गया।

इधर कोर्ट में… पिता ने कहा- बहू नहीं, बेटा बोला- पत्नी है इस मामले में ससुर ने कोर्ट में दहेज प्रताड़ना का केस निरस्त करने याचिका लगाई। दावा किया कि उनके बेटे और महिला का विवाह नहीं हुआ। वहीं उनके बेटे ने दुष्कर्म का केस निरस्त करने जो याचिका लगाई, उसमें महिला को पत्नी बताया और तलाक के लिए कुटुंब न्यायालय में केस लगाने की जानकारी दी।



Source link