घर में जहरीले सांप घुसने का डर खत्म! बस रख लें ये 5 चीजें, कोसों दूर रहेंगे

घर में जहरीले सांप घुसने का डर खत्म! बस रख लें ये 5 चीजें, कोसों दूर रहेंगे


Last Updated:

गांव और शहर दोनों जगह बरसात के मौसम में सांप घरों में घुस आते हैं. विशेषज्ञ मानते हैं कि गंदगी, कीड़े-मकोड़े और नमी उन्हें सबसे ज्यादा आकर्षित करती है. यदि घर के आसपास झाड़ियां, लकड़ी का ढेर या बिना ढका पानी रखा हो, तो खतरा और बढ़ जाता है. थोड़ी सी सावधानी बरतकर ही आप इस खतरे से बच सकते हैं.

बरसात हो या गर्मियां, सांपों के घरों में आने का खतरा हमेशा बना रहता है. उनका डरावना रूप किसी को भी विचलित कर सकता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ घरेलू और प्राकृतिक उपायों से इनसे बचाव संभव है.

सतना

सांप घर में अचानक नहीं आते बल्कि गंदगी, अंधेरा और नमी उन्हें आकर्षित करती है. बघेलखंड निवासी जानकार शंखधर तिवारी लोकल 18 को बताते हैं कि दालचीनी, लौंग, लहसुन और तुलसी से जुड़े उपाय अपनाकर आप घर को सुरक्षित रख सकते हैं.

satna

दालचीनी सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने में ही नहीं बल्कि सुरक्षा में भी काम आती है. इसकी तेज खुशबू सांपों को बिल्कुल पसंद नहीं आती. घर के कोनों और आंगन में दालचीनी रखने से सांप दूरी बनाए रखते हैं और घर ताजगी से महकता है.

satna

लौंग को घर में रखना बेहद आसान उपाय है. रसोईघर, दरवाजों और खिड़कियों के पास लौंग रखने से न सिर्फ सांप बल्कि कीड़े-मकोड़े भी दूर रहते हैं. इसकी तीखी सुगंध आपके घर को प्राकृतिक रूप से सुरक्षित बनाती है.

सतना

सिरके और पानी का मिश्रण सांपों के लिए बेहद असहज वातावरण बना देता है. दरवाजों, खिड़कियों और दीवारों के कोनों पर इसका छिड़काव करने से सांप पास नहीं आते. यह पूरी तरह प्राकृतिक उपाय है और जहरीले रसायनों से बेहतर है.

सतना

नमी और अंधेरे वाले स्थान सांपों को आकर्षित करते हैं. वहां मोथबॉल रखने से वे कोसों दूर रहते हैं. अलमारी, गोदाम और घर के कोनों में मोथबॉल सांपों को दूर रखने का प्रभावी साधन है. बस ध्यान रहे कि इसे बच्चों की पहुंच से दूर रखें.

सतना

लहसुन की गंध सांपों को बिल्कुल पसंद नहीं होती. वहीं तुलसी का पौधा आंगन में लगाने से जहरीले जीव पास नहीं आते. धार्मिक मान्यता के साथ-साथ यह उपाय घर की स्वच्छता और प्राकृतिक सुरक्षा का सबसे अच्छा तरीका साबित होता है.

सतना

सिर्फ इन वस्तुओं का उपयोग ही काफी नहीं बल्कि साफ-सफाई बनाए रखना भी बेहद जरूरी है. पुराने कपड़े, लकड़ी के ढेर और गंदगी को हटाते रहें. बारिश में पानी जमा न होने दें और दरवाजों-खिड़कियों के छोटे छेदों को बंद रखें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

घर में जहरीले सांप घुसने का डर खत्म! बस रख लें ये 5 चीजें, कोसों दूर रहेंगे



Source link