जमीन विवाद पर हिंसक झड़प: दो बीघा जमीन के लिए लाठी-डंडों से मारपीट, महिलाएं भी घायल – Ujjain News

जमीन विवाद पर हिंसक झड़प:  दो बीघा जमीन के लिए लाठी-डंडों से मारपीट, महिलाएं भी घायल – Ujjain News


किस्मतपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। इस दौरान लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया गया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

.

यह घटना पंवासा थाना क्षेत्र के ताजपुर से लगे किस्मतपुरा में दो बीघा दो बिस्वा जमीन के विवाद को लेकर हुई। घायलों के अनुसार, एक पक्ष ने हाल ही में एसडीएम कोर्ट से जमीन का केस जीता था।

जमीन विवाद को लेकर इस तरह लोगों में झड़प होती रही।

गुरुवार को दूसरे पक्ष के करीब 5-7 लोग अचानक पहले पक्ष के घर पहुंचे और हमला कर दिया। घायलों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने महिलाओं को घर से बाहर खींचकर बेरहमी से पीटा। बचाव में आए रिश्तेदारों पर भी पत्थर और लाठी-डंडों से हमला किया गया।

घायल तस्लीम शाह ने बताया कि करीब 8 लोग उनकी जमीन पर कब्जा करने और खंभे लगाने आए थे, जबकि वे पहले ही एसडीएम कोर्ट से केस जीत चुके हैं। मारपीट में कमरूनिशा, अकिला बी और एक अन्य महिला सहित एक युवक घायल हुए हैं, जिन्हें चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पंवासा थाना प्रभारी गामर सिंह मंडलोई ने बताया कि मारपीट में दो महिलाएं और दो युवक घायल हुए हैं। पुलिस ने सिकंदर, फिरोज और दो अन्य सहित चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने मोबीन बी पति तस्लीम शाह की शिकायत पर आरोपी खाजू खां, शेरू, फिरोज और सिकंदर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

दोनों पक्ष मारपीट करते रहे।

दोनों पक्ष मारपीट करते रहे।



Source link