जय शाह की ICC ने पाकिस्तान को दिखाई औकात, मेलबाजी के बावजूद PCB की हार! यूएई मैच से पहले की Inside Story

जय शाह की ICC ने पाकिस्तान को दिखाई औकात, मेलबाजी के बावजूद PCB की हार! यूएई मैच से पहले की Inside Story


PCB vs Andy Pycroft Controversy: एशिया कप में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की बचकानी हड़कतों ने सबको हंसने पर मजबूर कर दिया. उसकी टीम भले ही यूएई के खिलाफ ग्रुप मैच को जीतकर सुपर-4 में पहुंच गई, लेकिन उससे पहले जगहंसाई हो चुकी थी. पीसीबी की अजीब मांगों के सामने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) नहीं झुका और मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को बदलने की मांग को खारिज कर दी. पाइक्रॉफ्ट ही पाकिस्तान-यूएई मैच में रेफरी और मुकाबला पूरा हुआ. इस पूरे मामले में पीसीबी की जमकर थू-थू हुई.

एक घंटे तक पाकिस्तान का ड्रामा

पाकिस्तान ने बुधवार (17 सितंबर) को यूएई के खिलाफ मैच से पहले जमकर ड्रामा किया. उसके खिलाड़ी टीम होटल से बाहर नहीं निकले. पाकिस्तान की मीडिया में ऐसा दावा किया जाने लगा कि मैच नहीं होगा और टीम वापस घर लौटेगी. इसी बीच, लाहौर में पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन ने 2 पूर्व चेयरमैन रमीज राजा और नजम सेठी के साथ-साथ अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की. लगभग एक घंटे के ड्रामे के बाद पाकिस्तानी टीम होटल से स्टेडियम की ओर निकली. पीसीबी, आईसीसी और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के बीच लंबी बातचीत हुई और फिर मैच एक घंटे की देरी से शुरू हुआ. यह सब ड्रामा पाकिस्तान ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने के लिए किया, लेकिन अंत में उसे हार का सामना ही करना पड़ा. जब मुकाबला हुआ तो टॉस के लिए पाइक्रॉफ्ट ही मैदान पर आए.

Add Zee News as a Preferred Source


कहां शुरू हुआ विवाद?

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 14 सितंबर को पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से टॉस के समय हाथ नहीं मिलाया. इतना ही नहीं, मैच जीतने के बाद पूरी टीम इंडिया ने ऐसा किया और ड्रेसिंग रूम के दरवाजे बंद कर लिए. यहां तक कि सूर्यकुमार ने मैच में मिली जीत भारतीय सेना को समर्पित कर दी और पहलगाम पीड़ितों को याद किया. उन्होंने कहा कि पूरी टीम पीड़ितों के साथ है. पाकिस्तान यह सह नहीं पाया और उसी समय से ड्रामे करने लगा. उसके कप्तान ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन और प्रेस कॉन्फ्रेंस से इनकार कर दिया. इसके बाद पीसीबी ने सारा ठिकरा मैच रेफरी पर फोड़ दिया और उन्हें दोषी बताया.

ये भी पढ़ें: Video: बाल-बाल बची अंपायर की जान! पाकिस्तान के फील्डर ने कान पर मार दिया घातक थ्रो, मैदान पर हो गया बड़ा हादसा

फिर शुरू हुई मेलबाजी

मैच के एक दिन बाद 15 सितंबर को पीसीबी ने आईसीसी को अपना पहला ईमेल लिखा. इसमें उसने टॉस के दौरान ‘नो हैंडशेक’ की घटना को “आचार संहिता का उल्लंघन” बताया और मैच रेफरी की भूमिका पर सवाल उठाया. आईसीसी ने तुरंत मामले की जांच की और पीसीबी को जवाब दिया कि रेफरी ने अपना काम सही तरीके से किया और किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया. आईसीसी ने यह भी बताया कि वह एसीसी के निर्देशों का पालन कर रहे थे. इसके अध्यक्ष मोहसिन नकवी हैं, जिन्होंने टॉस के समय हाथ न मिलाने का निर्देश दिया था. आईसीसी ने यह भी कहा कि पाइक्रॉफ्ट ने स्थिति को बहुत अच्छी तरह से संभाला और लाइव टेलीविजन पर किसी भी तरह की असहज स्थिति से बचा. हालांकि, पीसीबी इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ और उन्होंने पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की. उन्होंने यह भी धमकी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे टूर्नामेंट से हट जाएंगे.

मामले ने लिया नया मोड़

जय शाह की अध्यक्षता वाली आईसीसी अपने रुख पर अड़ी रही और उसने दोहराया कि रेफरी ने कोई गलती नहीं की है और किसी भी टीम की मांग पर अधिकारियों को बदलना एक खतरनाक परंपरा स्थापित करेगा. जब पीसीबी की धमकी काम नहीं आई, तो एसीसी भी उसी अनुरोध के साथ इसमें शामिल हो गई, लेकिन आईसीसी ने अपना रुख नहीं बदला. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पाइक्रॉफ्ट का मामला 16 सितंबर को ही बंद हो गया था, लेकिन 17 सितंबर को पीसीबी के एक नए ईमेल ने एक नया मोड़ ला दिया. पहले दो दिनों में टॉस पर ध्यान केंद्रित किया गया था, लेकिन 17 सितंबर को पीसीबी ने दावा किया कि भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान और बाद में भी आचार संहिता का उल्लंघन हुआ था और फिर से पाइक्रॉफ़्ट की भूमिका पर सवाल उठाया. इसके जवाब में आईसीसी ने पीसीबी से और जानकारी मांगी है, जिसका जवाब उसे अभी तक नहीं मिला है.

ये भी पढ़ें: Video: बाल-बाल बची अंपायर की जान! पाकिस्तान के फील्डर ने कान पर मार दिया घातक थ्रो, मैदान पर हो गया बड़ा हादसा

मैच रेफरी ने नहीं मांगी माफी

इन सब के बीच पाइक्रॉफ्ट ने एक सुझाव दिया और पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा और मैनेजर नवीद अकरम चीमा के साथ एक बैठक बुलाई. बैठक में कोच माइक हेसन भी मौजूद थे. यह खबर आई कि पाइक्रॉफ्ट ने पाकिस्तानी खेमे से हुई गलतफहमी के बारे में बात की. पीसीबी ने दावा किया कि मैच रेफरी ने माफी मांग ली है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इस बैठक का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर है, लेकिन ऑडियो को हटा दिया गया है. पूरे मामले में पीसीबी की बदनामी हुई और पाइक्रॉफ्ट मैच रेफरी के रूप में मैदान पर फिर नजर आए. पाकिस्तान अब 21 सितंबर को सुपर-4 राउंड में भारत का सामना करेगा.



Source link