10 चौके और 4 छक्के से दहली डबलिन, फिल साल्ट का तूफान और ENG की ऐतिहासिक जीत

10 चौके और 4 छक्के से दहली डबलिन, फिल साल्ट का तूफान और ENG की ऐतिहासिक जीत


Last Updated:

Phil Salt ENG vs IRE: इंग्लैंड ने आयरलैंड को तीन टी-20 मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में चार विकेट से हराया. आयरलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 196 रन बनाए थे. जवाब में फिल साल्ट की तूफानी पारी के बूते अंग्रेजों को जीतने में परेशानी नहीं हुई.

फिल साल्ट
डबलिन: ओपनर फिल साल्ट की 89 रन की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने पहले टी-20 मैच में आयरलैंड को 14 गेंद रहते चार विकेट से हरा दिया. हैरी ब्रुक की जगह टीम की अगुआई करने वाले 21 वर्षीय जैकब बेथेल इस तरह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड की कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए.

साल्ट ने ठोके 10 चौके और चार छक्के
आयरलैंड ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 196 रन बनाए, इसके बाद इंग्लैंड ने 17.4 ओवर में छह विकेट पर 197 रन बनाकर जीत सुनिश्चित की. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 141 रन की शानदार पारी के एक हफ्ते से भी कम समय बाद साल्ट ने 46 गेंद में 89 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और चार छक्के शामिल थे. हालांकि वह लगातार दूसरे शतक से चूक गए.



Source link