‘झूठ बोले कौवा काटे, काले कौवे से न डरियो’… जानें इस गीतकार के बारे में कुछ अनकही बातें

‘झूठ बोले कौवा काटे, काले कौवे से न डरियो’… जानें इस गीतकार के बारे में कुछ अनकही बातें


Last Updated:

Vithalbhai Patel News: विट्ठल भाई पटेल ने अपने समय में बॉलीवुड फिल्मों के लिए 55 से अधिक गाने दिए, जिसमें 10 गीत सुपर हिट रहे. उनकी राज कपूर जैसे एक्टरों से दोस्ती काफी रही है. चलिए कुछ अनकही बातें उनके बारे में जान लेते हैं.

Vithalbhai Patel News: वो मशहूर गीत “झूठ बोले कौवा काटे, काले कौवे से न डरियो” तो आपने जरूर सुना होगा, लेकिन इस कालजयी गीत को लिखने वाले गीतकार के बारे में आप शायद ही जानते होंगे. इस गीत को सागर के गांधी कहे जाने वाले विट्ठल भाई पटेल ने लिखा था. विट्ठल भाई पटेल बॉलीवुड फिल्मों में 70 के दशक से ही अपनी धाक जमा ली थी और उन्होंने बॉलीवुड को 55 से अधिक गाने दिए, जिसमें 10 गीत सुपर हिट रहे. राज कपूर जैसे एक्टरों से उनकी दोस्ती काफी गहरी रही, यहां तक की फिल्म तीसरी कसम की शूटिंग के लिए वो मुंबई के कलाकारों को उस समय सागर लेकर आए थे, जिसमें राज कपूर साहब भी शामिल थे.

उद्योगपति होते हुए भी संत कहलाए
सत्ता (राजनीति) और सिनेमा यह दोनों ही ऐसे क्षेत्र है, जिनमें ग्लैमर (चकाचौंध) बहुत है. विट्ठल भाई ने मूलतः इन दोनों ही क्षेत्र में काम किया और ऐसा किया कि उनके नाम की गूंज आज भी देशभर में होती है. आगे भी होती रहेगी. जहां तक संपत्ति की बात है तो विट्ठल भाई मुंह में चांदी की चम्मच लेकर ही जन्मे थे. सागर में सेठ लल्लू भाई पटेल के यहां तीसरी संतान के रूप में 21 मई 1936 जन्मे, विटूल भाई के पिता उस जमाने के जाने-माने उद्योगपति थे. यह बात और है कि वे उद्योगपति होते हुए भी संत कहलाते थे. उनके संस्कार और कर्म ऐसे थे कि सागर से लेकर गुजरात तक लोग उन्हें संत लल्लू भाई के नाम से पुकारते थे. यही संस्कार विट्ठल भाई पर ऐसे रचे की चकाचौंध की दुनिया में वे ऊंचाई पर पहुंचने के बाद भी संत चकाचौंध कहलाने लगे थे.

दूसरों के लिए आज भी प्रेरणा
अमीर घराने मैं जन्म लेने, राजनीति में ऊंचाई पर पहुंचने (9 साल मंत्री रहे) और फिल्म इंडस्ट्रीज में गीतकार के रूप में पहचान बनाकर राज कपूर समेत सभी शिखर के स्टारों से दोस्ती यारी निभाने के बावजूद विट्ठल भाई इन क्षेत्रों में पनपने वाली तमाम बुराइयां छू भी नहीं सकी. इसके साथ ही साहित्य सृजन, पदयात्राएं हाथ में झाडू थामकर सड़कों पर सफाई अभियान, किशोर कुमार की समाधि हो या मुक्ति धामों का जीर्णोद्वार, हाथ में डिब्बा लेकर एक-एक रुपए एकत्र करने वे सड़क पर निकल पड़ते थे. ऐसा नहीं विट्ठल भाई में इस ग्लैमर को नहीं जिया, बल्कि ऐसा जीया है कि दूसरों के लिए यह आज भी नजीर है.

इन दो उदहारण से आप अंदाजा लगाएं कि राजनीति और फिल्मों में विट्ठल भाई का क्या योगदान रहा है. विट्ठल भाई ने 565 दिन तक लगातार सफाई अभियान चलाया. जिसकी चर्चा उस समय देश प्रदेश की सुर्खियां बना था. विट्ठल भाई की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में पहली बार सागर में एक भव्य कलाकारों का आयोजन किया जा रहा है, तो 14 सितंबर की शाम 7:00 बजे मोती नगर के पद्माकर सभागार में स्वरों की महफिल सजेगी.

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

‘झूठ बोले कौवा काटे, काले कौवे से…जानें इस गीतकार के बारे में अनकही बातें



Source link