Karwa Chauth 2025: अगर तुम मेरी लंबी उम्र के लिए व्रत रखोगी तो…यें हैं अनोखे पति, 17 सालों से निभा रहे परंपरा!

Karwa Chauth 2025: अगर तुम मेरी लंबी उम्र के लिए व्रत रखोगी तो…यें हैं अनोखे पति, 17 सालों से निभा रहे परंपरा!


Last Updated:

Karva Chauth 2025 Special Story: करवाचौथ सिर्फ महिलाओं का ही नहीं बल्कि पुरूषों के लिए भी अहम त्योहार है. आज हम आपको ऐसे ही एक पति के बारे में बताएंगे जो अपनी पत्नी के लिए 17 सालों से व्रत रख रहे हैं.

Karwa Chauth: करवा चौथ पर हर एक पत्नि अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती है. इसके बाद पति पानी पिलाकर व्रत तुड़वाता है. लेकिन छतरपुर के खजुराहो के रहने वाले तुलसीदास एक ऐसे पति हैं जो पिछले 17 सालों से अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रहे हैं.

दरअसल, तुलसीदास सोनी की शादी रचना सोनी से 22 अप्रैल 2008 में हुई थी. शादी में फेरे के दौरान ही तुलसीदास ने सोच लिया था कि मैं एक ऐसा पति बनूंगा जो शादी के 7 वचनों का पालन करेगा. तभी से तुलसीदास ने भी कसम खाई थी अगर तुम मेरी उम्र के लिए व्रत रखोगी तो हम तुम्हारी लंबी उम्र के लिए व्रत रखेंगे, तभी से तुलसीदास ये परंपरा निभा रहे हैं.

फोटो स्टूडियो चलाते थे खजुराहो की बस्ती में रहने वाले तुलसीदास जो पहले फोटो स्टूडियो की दुकान चलाते थे. लेकिन धीरे-धीरे वह आगे बढ़ते गए. उनका मानना है कि पति की समृद्धि के पीछे पत्नी का त्याग और समर्पण रहता है. वह कहते हैं कि आधुनिकता के दौर में महिला ओर पुरुष दोनों को बराबरी का दर्जा देना चाहिए.

तुलसीदास सोनी का कहना है कि पत्नी का ही कर्तव्य नहीं होता कि वह पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखे, बल्कि करवा चौथ का व्रत पति को भी अपनी पत्नी के लिए रखना चाहिए. ऐसा करने से प्रेम बढ़ता है.

एक-दूसरे के सम्मान से बढ़ता है प्यार 
तुलसीदास कहते हैं कि जो महिला अपने पति के लिए पूरे दिनभर भूखे प्यासे रहकर व्रत रखती सकती है तो पति का भी फर्ज है साल में एक बार पत्नी की उम्र के लिए व्रत रखे. ऐसा करने से आपस में एक-दूसरे का मान सम्मान बढ़ता है. आजकल तलाक के केस काफी ज्यादा आ रहे हैं. अगर पति-पत्नी आपस में एक-दूसरे की इज्जत करें तो यह रिश्ता और मजबूत होगा. साल में एक दिन ही ऐसा होता है जिसमें पति पत्नी एक दूसरे के प्रति प्यार को समर्पित करते हैं.

पत्नी से करते हैं बेइंतहा प्यार 
तुलसीदास बताते हैं कि शादी के 17 साल हो गए लेकिन हमारे बीच कभी झगड़ा नहीं हुआ. मैं अपनी पत्नी रचना से बहुत खुश हूं और मेरी भगवान से यही इच्छा है कि अगले जन्म में भी मुझे रचना जैसी ही पत्नी मिले. मैं हर जन्म में रचना को ही पत्नी रुप में देखना चाहता हूं.

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeajab-gajab

अगर तुम मेरी लंबी उम्र के लिए व्रत रखोगी तो…17 सालों से निभा रहे परंपरा!



Source link