पिता का हुआ निधन… बेटा नहीं तो बेटियों ने दिया अर्थी को कांधा, तस्वीरें देख भर आएंगी आंखें

पिता का हुआ निधन… बेटा नहीं तो बेटियों ने दिया अर्थी को कांधा, तस्वीरें देख भर आएंगी आंखें


Last Updated:

जबलपुर में चार बेटियों ने अपने पिता की मौत के बाद उनकी अर्थी को कंधा दिया. उन्होंने बेटों की तरह सभी रस्में निभाईं. बेटियों की इस हिम्मत को देखकर कई लोग भावुक हो गए. वहीं उनके परिजन फफक पड़े.

मध्यप्रदेश के संस्कारधानी जबलपुर की आंखें तब नम हो गई. जब चार बेटियों ने पुत्र धर्म का फर्ज निभाया और अपने पिता की अर्थी को कंधे में उठा लिया. जिसने भी यह दृश्य देखा, हर शख्स भावुक हो उठा.

b

अमूमन अंतिम संस्कार में कंधा पुरुष ही देते हैं. लेकिन संस्कारधानी जबलपुर में कुछ अलग ही नजारा देखने मिला, जहां अंतिम यात्रा में अपने पिता की अर्थी को कंधा देकर जब चार बेटियां निकली तब रास्ते से गुजर रहा हर व्यक्ति थम गया और भावुक हो उठा.

c

दरअसल, पनागर क्षेत्र में रहने वाले पदम मोदी तीर्थराज समेद शिखर जी की यात्रा पर गए हुए थे. इस यात्रा में उनकी पत्नी मनीषा मोदी और कई मित्र भी शामिल थे. लेकिन रास्ते में ही वह गिर पड़े. जहां हृदय गति रूकने से उनका निधन हो गया था.

d

इसके बाद पार्थिव शरीर घर लाया गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी. हालांकि उन्होंने बचपन से ही अपनी बेटियों को अच्छे संस्कार और अच्छी परवरिश दी थी. साथ ही किसी प्रकार की कोई भी कमी अपनी बेटियों के जीवन में नहीं आने दी.

e

जहां अंतिम यात्रा में चारों बेटी सुशीमा, मानसी, महिमा व परी ने पुत्र का धर्म निभाते हुए अपने पिता की अर्थी को कंधे में उठा लिया और अपने पिता की अर्थी को मुक्तिधाम लेकर पहुंची.

f

इस दौरान बड़ी संख्या में पदम मोदी के अंतिम संस्कार में लोग शामिल हुए. जहां समाजसेवी संगठनों, व्यापारी वर्ग सहित स्थानीय जनों ने सदस्य सुमन कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

g

बेटियों ने पूरे रीति रिवाज के साथ पिता का अंतिम संस्कार कराया. यह देखकर कुछ परिजन तो फफक फफककर रो पड़े. वहीं बेटियों ने अपने दिल को कड़ा कर सभी रस्में निभाई. बहरहाल यह मार्मिक दृश्य समाज को एक बड़ा संदेश दे गया. जहां चारों बेटियों ने पिता के प्रति अटूट प्रेम और आदर दिखाते हुए पुत्र धर्म की मिशाल पेश की.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

चार बेटियों ने पिता की अर्थी को दिया कंधा, तस्वीरें देख भर आएंगी आंखें



Source link