जीतू पटवारी ने आधी रात तक की गोवर्धन परिक्रमा: मथुरा-वृंदावन में 21 KM पैदल चले; 52 साल के हुए PCC चीफ, सादगी से मनाएंगे जन्मदिन – Bhopal News

जीतू पटवारी ने आधी रात तक की गोवर्धन परिक्रमा:  मथुरा-वृंदावन में 21 KM पैदल चले; 52 साल के हुए PCC चीफ, सादगी से मनाएंगे जन्मदिन – Bhopal News



गोवर्धन परिक्रमा करते जीतू पटवारी।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मंगलवार रात को यूपी के मथुरा-वृंदावन में गोवर्धन परिक्रमा करने पहुंचे। पटवारी ने आधी रात तक करीब 21 किलोमीटर की पैदल परिक्रमा की।

.

जीतू पटवारी का बुधवार को 52 वां जन्मदिन है। उन्होंने जन्मदिन के मौके पर गोवर्धन परिक्रमा कर भगवान से अच्छी खेती और किसानों के साथ प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने मंगलवार रात करीब 8 बजे पदयात्रा शुरू की और करीब 12:30 बजे 21 किलोमीटर की परिक्रमा पूरी की।

गोवर्धन परिक्रमा का मार्ग

  • मानसी गंगा – दानघाटी
  • गोवर्धन मुख्य पर्वत परिक्रमा मार्ग
  • जतीपुरा (मुखारविंद)
  • राधाकुंड – श्यामकुंड
  • कुसुम सरोवर
  • पंचरीला, पथार, सुरभी कुंड
  • वापस मानसी गंगा



Source link