बस स्टैंड के सामने नाली पर बना अतिक्रमण हटाया: शिवपुरी में जलभराव से परेशान रहवासियों ने की थी शिकायत – Shivpuri News

बस स्टैंड के सामने नाली पर बना अतिक्रमण हटाया:  शिवपुरी में जलभराव से परेशान रहवासियों ने की थी शिकायत – Shivpuri News



शिवपुरी शहर के बस स्टैंड के सामने बनी एक बिल्डिंग की वजह से आसपास की कॉलोनी में जलभराव की समस्या बनी हुई थी। दरअसल, भवन मालिक ने भवन निर्माण के दौरान नाली पर चबूतरे का निर्माण कर लिया था, जिससे पानी की निकासी रुक गई थी। रहवासियों ने इस मामले की शिकाय

.

शिकायत के बाद गुरुवार को नगर पालिका का अतिक्रमण हटाओ दस्ता मौके पर पहुंचा और जेसीबी की मदद से नाली के ऊपर बने निर्माण को तोड़ दिया।

अतिक्रमण प्रभारी अशोक खरे ने बताया कि नाली पर कब्जे के कारण पानी की निकासी नहीं हो रही थी और कॉलोनी में जलभराव से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। रहवासियों का कहना था कि जलभराव के चलते बीमारियां फैलने लगी थीं। कार्रवाई के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अब पानी की निकासी सुचारू होगी और कॉलोनीवासी राहत महसूस करेंगे।



Source link