बेरोजगारों के लिए खुशखबरी! बुरहानपुर में मिल रहा है पक्का रोजगार का मौका!

बेरोजगारों के लिए खुशखबरी! बुरहानपुर में मिल रहा है पक्का रोजगार का मौका!


Last Updated:

Burhanpur News: लोकल 18 की टीम ने जब केंद्र प्रभारी क्षमा दास से बात की तो उन्होंने बतायाकी मध्य प्रदेश सरकार लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए प्रशिक्षण भी देती है मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के मोहम्मदपुरा क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों से स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से बेरोजगारों को निशुल्क प्रशिक्षण दो दर्जन से अधिक प्रकार के दिए जाते हैं.

बुरहानपुर: यदि आप भी ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं और आपके पास कोई भी रोजगार या कोई भी व्यवसाय या काम नहीं है तो आप मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के मोहम्मदपुरा स्थित स्टार ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान से मोमबत्ती मेकिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं. शर्त केवल इतनी है कि आपकी उम्र 18 वर्ष से लेकर तो 45 वर्ष होना चाहिए और आप ग्रामीण क्षेत्र के निवासी होना चाहिए यदि आप यह दोनों पात्रता रखते हैं तो देरी मत करिए सबसे पहले आप कार्यालय में पहुंचकर आवेदन जमा कर दीजिए. 19 सितंबर से प्रशिक्षण मिलना शुरू हो जाएगा. जो 6 दिन तक प्रशिक्षण मिलेगा उसके बाद आप मोमबत्ती घर पर बनाकर रोजगार पा सकते हैं.
केंद्र प्रभारी ने दी जानकारी

लोकल 18 की टीम ने जब केंद्र प्रभारी क्षमा दास से बात की तो उन्होंने बतायाकी मध्य प्रदेश सरकार लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए प्रशिक्षण भी देती है मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के मोहम्मदपुरा क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों से स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से बेरोजगारों को निशुल्क प्रशिक्षण दो दर्जन से अधिक प्रकार के दिए जाते हैं. जिनके रहने खाने की सभी व्यवस्था की जाती है. इस बार एक नवाचार हुआ है. अब मोमबत्ती मेकिंग का प्रशिक्षण महिलाओं को दिया जाएगा. जो भी महिला ग्रामीण क्षेत्र की निवासी है और 18 वर्षों से लेकर तो 45 वर्ष की उनकी उम्र है तो वह महिलाएं यहां पर आवेदन कर सकती है. उनको छे दिवसीय मोमबत्ती और अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं अपना खुद का रोजगार स्थापित कर सकती है.

यह लगेंगे दस्तावेज 

यदि आप भी मोमबत्ती मेकिंग और अगरबत्ती का प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले आवेदन के लिए आधार कार्ड राशन कार्ड समग्र आईडी की फोटो कॉपी और ग्रामीण निवासी प्रमाण पत्र के साथ दो फोटो लेकर कार्यालय में आवेदन करना है. जो पहले आवेदन करेगा उसे प्राथमिकता दी जाएगी. 35 लोगों का चयन होना है 18 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं. संस्था की ओर से रहने खाने की सभी व्यवस्था की और से की जाएगी.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

बेरोजगारों के लिए खुशखबरी! बुरहानपुर में मिल रहा है पक्का रोजगार का मौका!



Source link