बैतूल का नाम खेड़लागढ़ करने की मांग: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने राष्ट्रपति-राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन – Betul News

बैतूल का नाम खेड़लागढ़ करने की मांग:  गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने राष्ट्रपति-राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन – Betul News


गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) ने बैतूल जिले का नाम बदलकर खेड़लागढ़ करने की मांग की है। गुरुवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष विंतुलाल उड़के के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली और राष्ट्रपति तथा राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

.

पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि बैतूल जिला प्राचीन काल से गोंड राजाओं का गढ़ रहा है। उनका दावा है कि यहां 1700 ईसा पूर्व से गोंड राजा इल का शासन था और खेड़ला किले को गोंड साम्राज्य की शान माना जाता है। पार्टी नेताओं ने इस ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने और जिले का नाम खेड़लागढ़ करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

यह आंदोलन गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तूलेश्वर सिंह मरकाम और प्रदेश अध्यक्ष कमलेश तेकाम सहित अन्य पदाधिकारियों के निर्देश पर जिला इकाई द्वारा शुरू किया गया है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि दो माह के भीतर बैतूल जिले का नाम परिवर्तित कर खेड़लागढ़ नहीं किया जाता है, तो पार्टी जिले में बड़ा आंदोलन करेगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्टी के युवा मोर्चा, ब्लॉक इकाइयों के सदस्य और जिला उपाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link