विजयपुर में डिवाइडर से टकराई बाइक, तीन युवक घायल: लोहे के एंगल से एक युवक का पेट फटा, दूसरे युवक के पैर और छाती में चोट – Sheopur News

विजयपुर में डिवाइडर से टकराई बाइक, तीन युवक घायल:  लोहे के एंगल से एक युवक का पेट फटा, दूसरे युवक के पैर और छाती में चोट – Sheopur News


श्योपुर जिले के विजयपुर में गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए।

.

गोपालपुर से विजयपुर आ रहे तीन युवक एक ही बाइक पर सवार थे। डाबीपुरा के पास बाइक का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि डिवाइडर से निकले लोहे के एंगल ने एक युवक के पेट को बुरी तरह से फाड़ दिया, जबकि दूसरे युवक को पैर और छाती में गंभीर चोटें आईं।

हादसे की जानकारी मिलते ही समाजसेवी आशु शर्मा ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों कृष्णा आदिवासी (20) और कल्लू आदिवासी (30) को उनकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। तीसरा युवक अज्जू (12) विजयपुर अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डिवाइडर से निकले लोहे के एंगलों को ठीक न किए जाने से आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।



Source link