विदिशा में मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा गुरुवार को 11 के.व्ही. तिलक चौक फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते शहर के कई इलाकों में आज तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रभावी रहेगी।
.
इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली कंपनी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, हॉस्पिटल रोड, नीमताल, कागदीपुरा, मुगलटोला, चौरासिया हॉस्पिटल क्षेत्र, तिलक चौक, मेघदूत टॉकीज, नंदवाना, बड़ा बाजार, खाई रोड, लोहे का बाजार, मीट मार्केट, बजरिया, रीठा फाटक, तोपपुरा और नदीपुरा सहित अन्य इलाकों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।विद्युत कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
कंपनी ने यह भी बताया है कि आवश्यकतानुसार कटौती का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।हालांकि, उपभोक्ताओं का कहना है कि कंपनी मेंटेनेंस के नाम पर लगातार घंटों बिजली बंद करती है, इसके बावजूद जरा सी हवा चलने पर भी आपूर्ति बाधित हो जाती है। बुधवार शाम को हवा चलने से शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल हो गई थी, जिससे रहवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।