शहडोल में हाथियों ने फसलों को रौंदा: 10 एकड़ से अधिक फसलें बर्बाद, वन विभाग कर रहा निगरानी – Shahdol News

शहडोल में हाथियों ने फसलों को रौंदा:  10 एकड़ से अधिक फसलें बर्बाद, वन विभाग कर रहा निगरानी – Shahdol News


शहडोल जिले के बाणसागर क्षेत्र के झिरिया वार्ड नंबर पांच में जंगली हाथियों ने खेतों में लगी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। बुधवार सुबह दो हाथियों ने इस क्षेत्र में प्रवेश किया। फसलों को चौपट कर दिया। वन विभाग की तीन टीमें हाथियों की गतिविधियों पर ल

.

स्थानीय निवासियों के अनुसार हाथियों ने अब तक 10 एकड़ से अधिक खेतों में लगी फसलों को बर्बाद किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने आधा दर्जन से अधिक घरों को भी तोड़कर नुकसान पहुंचाया है, जिससे ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाणसागर क्षेत्र के शहरगढ़ में पिछले एक साल से लगभग दो दर्जन हाथी मौजूद हैं। इनमें से तीन हाथी विशेष रूप से उत्पाती माने जाते हैं, और पिछले कुछ दिनों से दो हाथी लगातार नगर परिषद क्षेत्र में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। डिप्टी रेंजर शेष मणि शर्मा ने जानकारी दी कि हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तीन टीमें लगातार काम कर रही हैं।

हाल ही में, दो हाथी शहडोल-रीवा मार्ग पर भी आ गए थे, जिसके कारण वन विभाग को कुछ समय के लिए मार्ग बंद करवाना पड़ा था। बुधवार सुबह झिरिया में हाथियों को खेतों से भगाने के लिए ग्रामीण और वन विभाग की टीम मिलकर प्रयास करती दिखी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हाथियों को खदेड़ने की कोशिश की जा रही है।



Source link