सुपर फोर में कैसे पहुंचा पाकिस्तान? रविवार को भारत से टक्कर, एक कई 3-3 चैलेंज

सुपर फोर में कैसे पहुंचा पाकिस्तान? रविवार को भारत से टक्कर, एक कई 3-3 चैलेंज


Last Updated:

IND vs PAK Super 4: पाकिस्तान ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में यूएई को हराकर सुपर-फोर में पहुंच तो गया, लेकिन अब उसका सामना 21 सितंबर को पाकिस्तान से होगा. पाकिस्तान के लिए ये लड़ाई बिलकुल भी आसान नहीं होगी.

भारत VS पाकिस्तान, एशिया कप
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान को हर हाल में जीत चाहिए थी. ‘करो या मरो’ के ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान ने यूएई की अनुभवहीन बैटिंग लाइन-अप को आउट करते हुए 41 रन से जीत दर्ज कर सुपर 4 में जगह बनाई, जहां रविवार को उसका सामना दुबई में भारत से होगा.

सुपर फोर में कैसे पहुंचा पाकिस्तान?
सीनियर खिलाड़ी फखर जमां (36 गेंद में 50 रन) को छोड़कर एक बार फिर पाकिस्तान का टॉप ऑर्डर फेल रहा, लेकिन मोहम्मद हारिस (18) और शाहीन शाह अफरीदी (14 गेंद में नाबाद 29 रन) ने टीम को नौ विकेट पर 146 रन के स्कोर तक पहुंचाया. जवाब में यूएई की टीम 17.4 ओवर में 105 रन पर सिमट गई.

Asia Cup: 60 मिनट, 6 ईमेल और बंद कमरा… उस मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसके बाद पाकिस्तान की टूटी अकड़

पाकिस्तान के सामने कितने चैलेंज?
अगर पाकिस्तान को 21 तारीख को होने वाले मैच में भारत को हराना है तो उसे अपनी बैटिंग सुधारनी होगी. टॉप ऑर्डर को फॉर्म में आना होगा. सईम अयूब लगातार फेल हो रहे हैं, उन्हें रन बनाना होगा. यूएई की धीमी पिच पर वही टीम जीत सकती है, जिसके पास अच्छे स्पिनर हों और स्पिन खेलने वाले अच्छे बल्लेबाज हों. बदकिस्मती से पाकिस्तान के पास दोनों की कमी है. दूसरी ओर भारत इस मामले में पाकिस्तान पर भारी पड़ता है.

अब भारत से रविवार को मुकाबला
इससे पहले दोनों टीम पिछले रविवार यानी 14 सितंबर को भी टकराई थी. तब भारत ने एकतरफा अंदाज में पाकिस्तान को सात विकेट से रौंद डाला था. ग्रीन जर्सी को कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती ने मिलकर करारे झटके दिए. बाद में अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने मिलकर जोरदार ‘तड़ी’ लगाई थी. आखिरी में हाथ मिलाने से इनकार करके सूर्या और शिवम दुबे ने पाकिस्तान की सारी हेकड़ी निकाल दी थी.

पाइक्रॉफ्ट मामले में भी पाकिस्तान की किरकिरी
पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने के लिए आईसीसी में दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन आईसीसी ने दोनों को सरसरी तौर पर खारिज कर दिया. रविवार को टॉस के दौरान हाथ मिलाने पर रोक लगाने के लिए पाइक्रॉफ्ट द्वारा पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के मैनेजर और कप्तान से माफी मांगने के बाद यह गतिरोध समाप्त हुआ.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

सुपर फोर में कैसे पहुंचा पाकिस्तान? रविवार को भारत से टक्कर, एक कई 3-3 चैलेंज



Source link