Last Updated:
Rewa street food markets: रीवा में कई चौपाटी हैं जहां शाम होते ही स्वाद के दीवानों की भीड़ लगने लगती है. आइए जानते हैं वो बेस्ट स्ट्रीट फूड मार्केट्स जहां हर फूडी को कम से कम एक बार जरूर जाना चाहिए.
रीवा की सबसे पुरानी चौपाटी साईं मंदिर पीली कोठी के पास है. इस चौपाटी में 50 से ज्यादा ऐसे स्टॉल लगते हैं जहां एक से बढ़कर एक चाइनीज, साउथ इंडियन स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाया जा सकता है. यहां का टेस्ट आज भी बरकरार है. सबसे ज्यादा मशहूर यहां की चाट है.
शिल्पी प्लाजा चौपाटी
शिल्पी प्लाजा चौपाटी भी एक ऐसी चौपाटी है जहां 5 साल से एक से बढ़कर एक लजीज स्ट्रीट फूड मिल रहे हैं. यहां के जायकेदार स्ट्रीट फूड को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. इस चौपाटी में खाने पीने की लगभग सभी चीजें मिलती हैं.
बस स्टैंड समान नाका चौपाटी में वर्षों से चौपाटी चल रही है. यहां का टेस्ट बिल्कुल अनोखा है जिसे लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जाता है. सबसे ज्यादा इस चौपाटी में जय माता दी के यहां मिलने वाले नूडल्स को पसंद किया जाता है.
स्वाद के दीवानों का पसंदीदा ठिकाना
सिरमौर चौराहा चौपाटी शहर की पहली ऐसी चौपाटी है जहां सुबह 5 बजे से ही चहल पहल दिखाई देने लगती है. सुबह से ही समोसा, मुंगौरी और इंदौरी पोहा का जायका मिलने लगता है. शाम होते ही यहां पिज्जा, चाट, नूडल्स, इडली, डोसा जैसे और भी कई स्टॉल लगते हैं. इस चौपाटी के टेस्ट को भी लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जाता है.
विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें
विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक… और पढ़ें