जर्सी में भी धांधली… सामने आया PCB का कारनामा, सब सहने को मजबूर PAK खिलाड़ी

जर्सी में भी धांधली… सामने आया PCB का कारनामा, सब सहने को मजबूर PAK खिलाड़ी


Last Updated:

Pakistan Cricket Team Jersey Scam: एशिया कप 2025 में PCB पर घटिया जर्सी और करप्शन के आरोप लगे हैं. कहा जा रहा है कि पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम को ऐसी घटिया क्‍वालिटी की किट दी गई है, जिसमें वो पसीने में भीग रहे हैं. अब भारत पाकिस्‍तान का मुकाबला सन्‍डे को है.

पाकिस्‍तान की टीम सारी परेशानी चुपचाप झेल रही है. (File Photo)
नई दिल्‍ली. एशिया कप 2025 में पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम पर विवादों का साया लगातार गहराता जा रहा है. पहले भारत-पाकिस्‍तान मैच के टॉस के दौरान कप्‍तान सलमान अली आगा और सूर्यकुमार यादव के बीच हैंडशेक न होने की घटना सुर्खियों में रही और अब जर्सी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. पाकिस्‍तान के पूर्व क्रिकेटर अतीक-उज-जमान ने सोशल मीडिया पर पीसीबी (PCB) को आड़े हाथों लेते हुए खिलाड़ियों को दिए गए घटिया किट को लेकर करप्शन के आरोप जड़े हैं.

PAK ने जर्सी में भी कर दिया घोटाला
अतीक-उज-जमान ने एक्स पर लिखा कि पाकिस्‍तान टीम को ऐसे लो-क्‍वालिटी जर्सी दिए गए हैं जिनमें खिलाड़ी मैच के दौरान पसीने से भीग रहे हैं. उन्‍होंने कहा, “जब टेंडर प्रोफेशनल्स की बजाय दोस्‍तों को दिए जाते हैं तो यही होता है. हमारे खिलाड़ी पसीने से भीग रहे हैं और करप्शन पसीने से भी ज्यादा टपक रहा है.” जमान ने भारत सहित अन्‍य टीमों के जर्सी का उदाहरण देते हुए कहा कि वे ड्राय-फिट किट पहन रहे हैं जबकि पाक खिलाड़ियों को घटिया सामान पकड़ा दिया गया.

जीत के बावजूद बैटिंग पर सवाल
इस बीच यूएई को 41 रन से हराकर पाकिस्‍तान ने सुपर फोर में जगह तो बना ली, लेकिन उनकी बैटिंग फिर सवालों के घेरे में है. टीम 146/9 तक ही पहुंच सकी. सलामी बल्‍लेबाज और मध्‍यक्रम लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं. साइम अयूब तीन मैचों में खाता तक नहीं खोल पाए हैं. आखिरी ओवरों में शाहीन शाह अफरीदी ने 14 गेंदों पर नाबाद 29 रन ठोककर स्कोर को थोड़ा प्रतिस्‍पर्धी बनाया.

कप्‍तान ने मानी बैटिंग में खामियां
मैच के बाद कप्‍तान सलमान अली आगा ने भी स्‍वीकार किया कि टीम की बैटिंग खासकर मिडिल ओवर्स में कमजोर रही है. उन्‍होंने कहा, “हमने काम तो पूरा कर लिया लेकिन बीच के ओवरों में हमें बेहतर बैटिंग करनी होगी. अगर सही ढंग से खेलते तो स्‍कोर 170-180 तक जाता. शाहीन अब मैच विनर बन चुके हैं उनकी बैटिंग भी सुधरी है. अबरार अहमद शानदार रहे हैं, उन्‍होंने हमें मैचों में वापसी दिलाई है.”

भारत से मुकाबले से पहले बड़ी चुनौती
अब 21 सितंबर को सुपर फोर में भारत से फिर भिड़ने से पहले पाकिस्‍तान टीम पर दबाव और बढ़ गया है. जर्सी विवाद से टीम का माहौल बिगड़ रहा है और बैटिंग की कमजोरियां अब भी जस की तस हैं. सलमान अली आगा का मानना है कि अगर उनकी टीम 7 से 15 ओवर के बीच रन गति बनाए रखने में सफल रही तो किसी भी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ जीत हासिल कर सकती है.

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

homecricket

जर्सी में भी धांधली… सामने आया PCB का कारनामा, सब सहने को मजबूर PAK खिलाड़ी



Source link