Last Updated:
Burhanpur news: सुंदर नक्काशी और एक शांत बगीचा है जो काले पत्थरों से बना हुआ है इसकी बनावट चारों कोनों पर मीनार और केंद्रीय गुंबद आगरा के ताजमहल काफी मिलता जुलता है मुगल फारसी ईरानी भारतीय स्थापत्य शैलियों का सुंदर समन्वयक दिखता है यहां पर जो नक्काशी है वह भी काफी सुंदर नजर आती है.
बुरहानपुरः मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में आगरा की तरह दिखने वाला ताजमहल बुरहानपुर में भी दिखाई देता है. यह उतावली नदी के तट पर मौजूद है. इसे काले ताजमहल के नाम से जाना जाता है. इसे शाहनवाज खान का मकबरा भी कहते हैं. यह काले पत्थरों से बनी हुई संरचना है. आगरा के ताजमहल से मिलता-जुलता ताजमहल दिखाई देता है इसलिए यहां पर देश-विदेश के पर्यटक भी घूमने के लिए आते हैं.
शहनवाज खान के मकबरा है काला ताजमहल
काले पत्थरों से बना है ताजमहल
यह ताजमहल काले पत्थरों से बना हुआ है और इस की कलाकृति और नक्काशी देखने लायक है. जिसको देखने के लिए आज भी विदेशी पर्यटक सबसे अधिक आते हैं. यह काला ताजमहल आजाद नगर क्षेत्र में स्थित है यह दूर से ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है इसलिए लोग यहां पर परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए भी पहुंचते हैं.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें