MP Weather LIVE: भोपाल में दो घंटे तेज बारिश, इंदौर में निचले इलाकों में जलभराव, रीवा-सिवनी में 2 इंच बारिश!

MP Weather LIVE: भोपाल में दो घंटे तेज बारिश, इंदौर में निचले इलाकों में जलभराव, रीवा-सिवनी में 2 इंच बारिश!


भोपाल. मध्य प्रदेश में बुधवार को राजधानी भोपाल सहित इंदौर और ग्वालियर जैसे कई जिलों में बारिश का दौर देखा गया. रीवा और सतना जिले में सबसे ज्यादा करीब 2 इंच बारिश दर्ज की गई. भोपाल में सुबह तेज धूप खिली तो वहीं दिन होते-होते बारिश का दौर शुरू हुआ. रिमझिम बारिश के साथ ही शाम को झमाझम बारिश का दौर देर रात तक जारी रहा. इस दौरान शहर के कई इलाकों में बारिश के चलते बिजली गुल हो गई.

वहीं इंदौर में भी शाम होते-होते तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके चलते शहर के कई निचले लाखों में जलभराव की स्थिति देखी गई. वहीं विजयनगर जैसे इलाकों में भी दो से ढाई फीट तक पानी भर गया, जिसके कारण छोटे वाहनों को आवाज ही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं टीकमगढ़ में करीब 1.25 इंच, सतना में 0.75 इंच और छिंदवाड़ा में 0.5 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई.

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, वर्तमान समय में अगले 3 दिनों तक प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है. हालांकि लोकल सिस्टम बनने से कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. पिछले एक सप्ताह से प्रदेश के कुछ जिलों में ऐसा ही मौसम रहा है. लोकल सिस्टम की एक्टिविटी होने से कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है.सभी जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट

हल्की बारिश: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, देवास, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्णा

तापमान का ताजा हाल

ग्वालियर – 35°C (सबसे ज्यादा), गुना – 34.5°C, श्योपुर – 34.4°C, दतिया – 34.2°C, भोपाल – 33.5°C, उज्जैन – 34°Cन्यूनतम तापमान: खंडवा – 20°C (सबसे कम), पचमढ़ी (नर्मदापुरम) – 20.2°C, खरगोन – 20.4°C, अमरकंटक (अनूपपुर) – 20.9°C, नरसिंहपुर – 21°Cकैसा रहा बड़े शहरों का पाराग्वालियर – 35°Cभोपाल – 31°Cउज्जैन – 34°Cइंदौर – 32.5°Cजबलपुर – 32.6°C



Source link