अजयगढ़ में मां-बेटे की हत्या पर कांग्रेस ने घेरा थाना: आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी पर जताया आक्रोश; मुआवजे की मांग – Panna News

अजयगढ़ में मां-बेटे की हत्या पर कांग्रेस ने घेरा थाना:  आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी पर जताया आक्रोश; मुआवजे की मांग – Panna News


थाने में ज्ञापन देते कांग्रेसी नेता।

पन्ना जिले के अजयगढ़ स्थित माधवगंज इलाके में 17 सितंबर की रात एक मां और उसके 5 साल के बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई। इस जघन्य हत्याकांड के बाद से पूरे अजयगढ़ क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश है, जिसके चलते चक्का जाम और उग्र प्रदर्शन भी हुए।

.

घटना की जानकारी मिलने पर सागर जोन की आईजी हिमानी खन्ना सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था।

हालांकि, तीन दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिलने से कांग्रेस पार्टी ने इस मामले को गंभीरता से लिया। पार्टी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और अजयगढ़ थाने का घेराव किया।

थाने के बाहर मौजूद कांग्रेसी प्रदर्शन करते हुए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनीश खान के नेतृत्व में सतना रैगांव की पूर्व विधायक कल्पना वर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेसी अजयगढ़ थाना पहुंचे। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और थाने में ही धरने पर बैठ गए।

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस प्रशासन पर इस अंधे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में सुस्त रवैया अपनाने का आरोप लगाया, जिससे आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

महिला सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

पूर्व विधायक कल्पना वर्मा ने महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार पर भी सवाल उठाए। कांग्रेसियों ने पुलिस को चेतावनी दी कि यदि जल्द खुलासा नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने हत्यारों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार की प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी से फोन पर बात भी कराई। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।



Source link