इस खूंखार तेज गेंदबाज ने रच दिया इतिहास, एक झटके में ध्वस्त किया मलिंगा का 9 साल पुराना महारिकॉर्ड

इस खूंखार तेज गेंदबाज ने रच दिया इतिहास, एक झटके में ध्वस्त किया मलिंगा का 9 साल पुराना महारिकॉर्ड


एशिया कप 2025 के ग्रुप B के आखिरी लीग मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हरा दिया. गुरुवार को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मैच में कुसल मेंडिस के बेहतरीन अर्धशतक के दम पर श्रीलंका ने 6 विकेट से मैच जीता. हार के साथ ही अफगानिस्तान की टीम एशिया कप 2025 से बाहर हो गई. इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 169 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका की टीम ने 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 171 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया.

इस खूंखार तेज गेंदबाज ने रच दिया इतिहास

श्रीलंका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने इस मैच में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी कमर तोड़ दी. 31 साल के इस गेंदबाज ने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट लिए. नुवान तुषारा ने गुरबाज, अटल, जन्नत और राशिद खान का विकेट लिया. नुवान तुषारा ने इस दौरान एशिया कप टी20 में श्रीलंका के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया. नुवान तुषारा से पहले एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में श्रीलंका के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड लसिथ मलिंगा के नाम था.

Add Zee News as a Preferred Source


नुवान तुषारा ने तोड़ा लसिथ मलिंगा का 9 साल पुराना रिकॉर्ड

लसिथ मलिंगा ने 25 फरवरी 2016 को मीरपुर में UAE के खिलाफ खेले गए एशिया कप टी20 2016 के मैच में श्रीलंकाई टीम के लिए 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट लिए थे. एशिया कप 2022 टी20 में प्रमोद मदुशन ने 11 सितंबर 2022 को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ चार ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट लिए थे. नुवान तुषारा ने अफगानिस्तान की पारी के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट करके अपने विकेट का खाता खोला.

नुवान तुषारा ने विकेटों का चौका पूरा किया

रहमानुल्लाह गुरबाज आठ गेंदों पर 14 रन बनाकर कुसल परेरा के हाथों लपके गए. उसी ओवर की आखिरी गेंद पर तुषारा ने करीम जनत को आउट किया. करीम जनत तीन गेंदों पर 1 रन ही बना सके. मैच के अपने तीसरे ओवर में नुवान तुषारा ने सेदिकुल्लाह अटल को बोल्ड किया. सेदिकुल्लाह अटल ने 14 गेंदों का सामना करते हुए दो चौकों और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाए. नुवान तुषारा ने राशिद खान को आउट कर अपना विकेटों का चौका पूरा किया. राशिद खान 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

एशिया कप टी20 में श्रीलंका के लिए बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन

1. नुवान तुषारा – 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट (18 सितंबर, 2025)

2. लसिथ मलिंगा – 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट (25 फरवरी, 2016)

3. प्रमोद मदुशन – 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट (11 सितंबर, 2022)

4. नुवान कुलशेखरा – 4 ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट (25 फरवरी, 2016)

5. वानिंदु हसरंगा – 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट (9 सितंबर, 2022)

एशिया कप टी20 में किसी भी गेंदबाज का बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन

1. भुवनेश्वर कुमार – 4 ओवर में 4 रन देकर 5 विकेट (8 सितंबर, 2022)

2. कुलदीप यादव – 2.1 ओवर में 7 रन देकर 4 विकेट (10 सितंबर, 2025)

3. शादाब खान – 2.4 ओवर में 8 रन देकर 4 विकेट (2 सितंबर, 2022)

4. मोहम्मद नबी – 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट (22 फरवरी, 2016)

5. नुवान तुषारा – 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट (18 सितंबर, 2025)

6. जुनैद सिद्दी – 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट (17 सितंबर, 2025)

7. जुनैद सिद्दीकी – 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट (15 सितंबर, 2025)



Source link