गौहरगंज स्वास्थ्य केंद्र को मिले 10 लाख के मेडिकल उपकरण: कंपनी ने सीएसआर के तहत आईसीयू बेड, ईसीजी मशीन समेत कुर्सियां दीं – Mandideep News

गौहरगंज स्वास्थ्य केंद्र को मिले 10 लाख के मेडिकल उपकरण:  कंपनी ने सीएसआर के तहत आईसीयू बेड, ईसीजी मशीन समेत कुर्सियां दीं – Mandideep News


गौहरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एक निजी कंपनी ने 10 लाख रुपए के मेडिकल उपकरण दिए हैं। इस स्वास्थ्य केंद्र पर आसपास के 42 गांवों की आबादी निर्भर है।

.

शुक्रवार शामको एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव ने बताया, सरकार ने यहां नई बिल्डिंग का निर्माण किया था। मरीजों की संख्या के अनुपात में उपकरणों और संसाधनों की कमी थी। यह स्वास्थ्य केंद्र हर महीने औसतन 40 से 50 प्रसव की सुविधा प्रदान करता है।

कंपनी ने अपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत स्वास्थ्य केंद्र को कई उपकरण दिए हैं। इनमें सेमी फाउलर बेड, पेशेंट वेटिंग चेयर और ऑटो एडजस्टेड ऑपरेशन थिएटर लाइट शामिल हैं। टेलिस्कोपिक लेबर टेबल, हाइड्रॉलिक आईसीयू बेड, बेड साइड लॉकर और ईसीजी मशीन भी प्रदान की गई हैं।

कंपनी की ओर से आईसीयू बेड भी दिए गए हैं।

कंपनी के प्लांट हेड मुकेश यादव और कमर्शियल हेड विनीत सिंह ने कहा कि वे स्थानीय अस्पतालों की कार्यप्रणाली में सहयोग कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाना चाहते हैं। कार्यक्रम में न्यायाधीश राजेंद्र शाक्य, डॉ. धर्मेंद्र गौड़, नीरज जैन और एमएसएससीएल प्रबंधन के अधिकारी मौजूद रहे।



Source link