Last Updated:
India vs Pakistan Asia Cup: सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम को जसप्रीत बुमराह को ओमान और पाकिस्तान के खिलाफ आराम देने की सलाह दी. सन्डे को भारत-पाक के बीच मैच होना है.
बुमराह को फाइनल के लिए दें आराम
गावस्कर ने सोनी पर बातचीत करते हुए कहा, “मेरा मानना है कि बुमराह को रेस्ट देना चाहिए, हो सकता है पाकिस्तान के मैच से भी. ताकि वो 28 तारीख को होने वाले फाइनल जैसे बड़े मुकाबले के लिए पूरी तरह फिट और फ्रेश रहें.” उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर बुमराह को बाहर रखा जाता है तो बेंच से किसी खिलाड़ी को मौका मिलेगा और बाकी गेंदबाजों को भी अपनी भूमिका निभाने का अच्छा मौका मिलेगा. बुमराह ने अब तक इस टूर्नामेंट में यूएई और पाकिस्तान के खिलाफ दोनों मैच खेले हैं और तीन विकेट भी लिए हैं. हालांकि, उनके गेंदबाजी में हल्की जंग जरूर नजर आई है. गावस्कर का मानना है कि ज्यादा खेलने की बजाय इस वक्त उन्हें नियंत्रित गेम टाइम देना ज्यादा फायदेमंद होगा.
यही नहीं, गावस्कर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए भी दिलचस्प सलाह दी. उन्होंने कहा कि सूर्या को खुद को ऊपर की बजाय नीचे भेजना चाहिए ताकि तिलक वर्मा और संजू सैमसन जैसे बल्लेबाजों को अच्छा मौका मिले. खासकर संजू, जिन्हें नंबर-5 पर नई भूमिका दी गई है. संजू अब तक क्रीज पर ज्यादा समय नहीं बिता पाए हैं. ओमान के खिलाफ मुकाबला उनके लिए अपनी लय पकड़ने का सही मौका होगा.
बैटर्स को टेस्ट करना जरूरी
गावस्कर ने कहा, “मैं चाहूंगा कि टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुने. सूर्या खुद नीचे उतरें और ऊपर तिलक या संजू को भेजें. इससे बल्लेबाजों को पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 मैचों से पहले जरूरी प्रैक्टिस मिल जाएगी.” दरअसल, गावस्कर का पूरा जोर इस बात पर था कि टीम को मौजूदा हालात में गेंदबाजों से ज्यादा बल्लेबाजों को तैयार करना चाहिए. उनकी इस डिमांड ने क्रिकेट हलकों में हलचल मचा दी है.
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें