पीवी सिंधु ने किया निराश… सात्विक-चिराग ने जगाई खिताबी जीत की आस, सेमीफाइनल में एंट्री

पीवी सिंधु ने किया निराश… सात्विक-चिराग ने जगाई खिताबी जीत की आस, सेमीफाइनल में एंट्री


शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय बैडमिंटन स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चाइना मास्टर्स 2025 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. इस शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी ने शेन्जेन एरीना में सीधे गेमों में शानदार जीत के साथ बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर पर लगातार दूसरी बार चाइना मास्टर्स 2025 के सेमीफाइनल बर्थ पक्की की. दूसरी ओर, सिंगल्स में पीवी सिंधु को निराशा हाथ लगी. सिंधु क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त कोरिया की एन से यंग से सीधे गेमों में हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं.

सेमीफाइनल में सात्विक-चिराग की जोड़ी

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी ने शुक्रवार को शेन्जेन एरीना में सीधे गेमों में शानदार जीत के साथ बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर पर लगातार दूसरी बार चाइना मास्टर्स 2025 के सेमीफाइनल में प्रवेश किया. रंकीरेड्डी और शेट्टी पिछले हफ्ते हांगकांग ओपन 2025 में उपविजेता रहे थे. अब क्वार्टर फाइनल में चीन के रेन जियांग यू और झी हाओनान को 38 मिनट में 21-14, 21-14 से हराया. पुरुष युगल स्पर्धा में आठवीं वरीयता प्राप्त रैंकीरेड्डी और शेट्टी ने दूसरे दौर में चीनी ताइपे के चिउ शियांग चेह और ची-लिन वांग को 21-13, 21-12 से हराया.

Add Zee News as a Preferred Source


क्वार्टर फाइनल मुकाबले में, रैंकीरेड्डी और शेट्टी ने शानदार शुरुआत की और पहले गेम में 7-0 की बढ़त बना ली. चीनी जोड़ी ने अंतर को 4-8 कर दिया, लेकिन भारतीयों ने बढ़त बनाए रखी और अंतर को 11-5 और 17-10 तक बढ़ाते हुए पहला गेम 21-14 से जीत लिया. दूसरे गेम में, शुरुआत में मुकाबला थोड़ा कड़ा रहा क्योंकि बढ़त लगातार बदलती रही और स्कोर 6-6 हो गया. रैंकीरेड्डी और शेट्टी ने 10-7 की बढ़त बना ली, लेकिन रेन जियांग यू और जी हाओनान ने अंतर को 10-13 और फिर 12-14 कर दिया.

किससे होगा सामना?

15-13 के स्कोर से, रैंकीरेड्डी और शेट्टी ने मैच पर कब्जा जमाया और 21-14 से जीत हासिल की. इस दौरान लगातार पांच अंक हासिल किए. सेमीफाइनल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का सामना मलेशियाई जोड़ी आरोन चिया और सोह वूई यिक से होगा, जिन्होंने इंडोनेशिया के लियो रोली कार्नांडो और बागस मौलाना को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई.

पीवी सिंधु ने फिर किया निराश

पीवी सिंधु ने फिर निराश किया. सिंधु क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त कोरिया की एन से यंग से सीधे गेमों में हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं. सिंधु शांगबू नॉर्थ रोड स्थित जिम्नेजियम के कोर्ट 2 पर हुए मुकाबले में कोरियाई शटलर से 38 मिनट में 14-21, 13-21 से हारीं.



Source link