घर में घुसकर महिला को जहर खिलाया: सतना की कोठी पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को पकड़ा, पति का दोस्त निकला आरोपी – Satna News

घर में घुसकर महिला को जहर खिलाया:  सतना की कोठी पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को पकड़ा, पति का दोस्त निकला आरोपी – Satna News



सतना में महिला को जबरन जहर खिलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोठी पुलिस नेआरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। घटना 17 सितंबर की दोपहर की है।

.

पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय रमाशंकर विश्वकर्मा ने अपने पड़ोस में रहने वाली 26 वर्षीय महिला के घर में छुपकर घुस गया था। महिला तब घर में अकेली थी। पुरानी रंजिश के कारण आरोपी ने महिला को जबरदस्ती जहरीला पदार्थ खिला दिया और मौके से भाग गया।

पीड़िता की शिकायत के बाद दर्ज किया था केस कुछ देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजन घर लौटे तो उन्होंने गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सूचना पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और पीड़िता का बयान दर्ज किया। बयान और जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 123 के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना में नए साक्ष्य मिलने पर धारा 331(3) भी जोड़ी गई। आरोपी महिला के पड़ोस में ही रहता है, वह उसके पति के साथ मुंबई में काम करता था।



Source link