45 घंटे बाद भी नैतिक लापता: मुरैना में नहाते समय डूबा था मासूम, नदी में दलदल की वजह से रेस्क्यू में हो रही परेशानी – Morena News

45 घंटे बाद भी नैतिक लापता:  मुरैना में नहाते समय डूबा था मासूम, नदी में दलदल की वजह से रेस्क्यू में हो रही परेशानी – Morena News



नैतिक मिलने का इंतजार करते परिजन

मुरैना के गल्ला मंडी में रहने वाले चंदोला वाल्मीक का 13 साल का बेटा नैतिक बुधवार दोपहर को अपने चार दोस्तों के साथ क्वारी नदी के लालौर घाट पर नहाने गया था। नदी में नहाते समय वह डूब गया। बुधवार दोपहर 3 बजे से रेस्क्यू एसडीआरएफ के द्वारा शुरू किया गया ।

.

45 घंटे से चल रहा रेस्क्यू बुधवार दोपहर 3 बजे से क्वारी नदी में मासूम नैतिक वाल्मीक को ढूंढने रेस्क्यू एसडीआरएफ के द्वारा चालू किया गया । जो बुधवार शाम 6: 30 तक चल इसके बाद रात होने से रेस्क्यू रोक गया। कल गुरुवार सुबह 6 बजे से फिर रेस्क्यू शुरू किया गया। इस बार एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम बढ़ाई गई।

जिसमें दो वोट और दस कर्मचारी एसडीआरएफ के द्वारा रेस्क्यू करने में जुट गए लेकिन गुरुवार शाम 7 बजे तक नैतिक का कोई सुराग नहीं लगा । अंधेरा होने से फिर से रेस्क्यू बंद करना पड़ा । आज सुबह 6 बजे से रेस्क्यू फिर से चालू किया गया है ।

नदी में दलदल के कारण गोताखोर नीचे नहीं जा पा रहे एसडीआरएफ के प्रभारी सौरभ तिवारी ने बताया कि क्वारी नदी में जहां नैतिक डूबा है वहां का वाहन तेज है और गहराई भी अधिक है। हमारी टीम हर संभव प्रयास तीन दिन से कर रही है शुक्रवार की सुबह से ही रेस्क्यू चालू कर दिया गया है। नदी में टीम को गोता लगाकर नीचे नहीं उतार रहे, नदी में नीचे दलदल जैसी मिट्टी है ऐसे में कर्मचारी के साथ भी घटना हो सकती है। फिलहाल प्रयास कर रहे कि नैतिक मिला जाए।



Source link