जबलपुर में कांग्रेस का मशाल जुलूस: नगर निगम की खराब सड़कें, सफाई और पानी की समस्या पर विरोध – Jabalpur News

जबलपुर में कांग्रेस का मशाल जुलूस:  नगर निगम की खराब सड़कें, सफाई और पानी की समस्या पर विरोध – Jabalpur News



शहर कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस पार्षद दल ने जबलपुर नगर निगम में फैली अराजकता और अव्यवस्थाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पूर्व विधानसभा क्षेत्र में मशाल जुलूस निकाला। यह विरोध प्रदर्शन नगर निगम में व्याप्त समस्याओं,खराब सड़कें, सफाई व्यवस्था, पान

.

विरोध प्रदर्शन के दौरान, विधायक लखन घनघोरिया ने भाजपा के नेतृत्व वाली नगर निगम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में सड़कों, नालियों, पानी की आपूर्ति और सफाई की हालत बहुत खराब है। शहर में अराजकता फैली हुई है।

उन्होंने कहा कि 40 दिन में बनी ₹56 करोड़ की सड़क बह गई, जो भ्रष्टाचार का जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि जनता अपने सुख-सुविधाओं के लिए टैक्स देती है, न कि महापौर और अधिकारियों के ऐशो-आराम के लिए।उन्होंने महापौर से भ्रष्टाचार और झूठी राजनीति बंद करने की अपील की।

विधायक लखन घनघोरिया ने जबलपुर को राष्ट्रीय स्तर पर सफाई में पांचवां और वायु सुरक्षा में दूसरा स्थान मिलने के दावे को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि इसकी हकीकत जबलपुर की जनता ही जानती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नगर निगम द्वारा खोखले बजट पेश करने से कोई लाभ नहीं होने वाला है, क्योंकि वास्तविक स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है।

कांग्रेस पार्षद दल ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। यह मशाल जुलूस कांग्रेस द्वारा नगर निगम की कार्यप्रणाली के खिलाफ चलाए जा रहे विरोध अभियान का एक हिस्सा है। इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने नगर निगम में बढ़ते भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं को उजागर करने का प्रयास किया है।



Source link