भारत और वेस्टइंडीज के बीच अगले महीने से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आ रही है. ऐसे में दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में खेला जाएगा. वहीं, दूसरा टेस्ट मैच 10 अक्टूबर से दिल्ली में खेला जाएगा. भारतीय टेस्ट टीम को इसी बीच एक बहुत बड़ी खुशखबरी मिल गई है. भारत को अब टेस्ट क्रिकेट में नंबर-6 का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज मिल गया है. यह बल्लेबाज इतना स्पेशल टैलेंट रखता है कि वह भारत को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम बना देगा. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दुनिया की नंबर-1 टेस्ट टीम है, लेकिन वो दिन दूर नहीं जब कंगारुओं को टीम इंडिया पछाड़ देगी.
मिल गया नंबर-6 का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज
अब टीम इंडिया की टेंशन दूर हो चुकी है, उसे दुनिया में नंबर-1 टेस्ट टीम के मुकाम तक पहुंचाने वाला बल्लेबाज मिल गया है. भारत को अब टेस्ट क्रिकेट में नंबर-6 का एक ऐसा मजबूत बल्लेबाज मिल गया है, जिससे पार पाना विरोधी टीम के गेंदबाजों के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होगा. यह बल्लेबाज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने में माहिर है. तकनीकी रूप से यह बल्लेबाज इतना मजबूत है कि वह मैच की सिचुएशन के हिसाब से अटैकिंग और डिफेंसिव दोनों ही मोड में बैटिंग कर सकता है.
अटैकिंग और डिफेंसिव मोड का बल्लेबाज
वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 अक्टूबर से शुरू होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान जब यह बल्लेबाज नंबर-6 पोजीशन पर बैटिंग करने उतरेगा तो वह टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा हथियार साबित होगा. भारत का यह धाकड़ क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि ध्रुव जुरेल हैं. ध्रुव जुरेल वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान टीम इंडिया के लिए नंबर-6 पोजीशन पर बैटिंग कर सकते हैं. ध्रुव जुरेल एक तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाज हैं, जो टेस्ट क्रिकेट में मैच जिताऊ पारी खेलने की क्षमता रखते हैं. ध्रुव जुरेल एक माहिर विकेटकीपर भी हैं, जो जरूरत के हिसाब से टीम इंडिया को ये ऑप्शन प्रदान करते हैं.
टीम इंडिया के लिए नंबर-6 पर करेगा बैटिंग!
ध्रुव जुरेल फिलहाल ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ लखनऊ में पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ इस अनौपचारिक टेस्ट मैच की पहली पारी में ध्रुव जुरेल ने नंबर-6 पर बैटिंग करते हुए 140 रन की पारी खेली. ध्रुव जुरेल ने अपनी इस पारी में 71.07 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 13 चौके और 4 छक्के लगाए. ध्रुव जुरेल ने अपनी इस पारी के दम पर 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में सेलेक्शन का दावा ठोका है. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नंबर-6 पोजीशन पर बैटिंग करने के लिए ध्रुव जुरेल एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होंगे.
लंबी रेस का घोड़ा
ध्रुव जुरेल बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. ध्रुव जुरेल लंबी रेस के घोड़े हैं. जब वह एक बार क्रीज पर टिक जाएं, तो फिर वह बड़ी पारी खेलते हैं. ध्रुव जुरेल ने भारत के लिए 5 टेस्ट मैचों में 36.43 की औसत से 255 रन बनाए हैं. ध्रुव जुरेल ने टेस्ट क्रिकेट में 1 अर्धशतक लगाया है. टेस्ट क्रिकेट में ध्रुव जुरेल का बेस्ट स्कोर 90 रन है. ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग भी करते हैं. ध्रुव जुरेल ने टेस्ट क्रिकेट में विकेट के पीछे 11 शिकार किए हैं. टेस्ट मैच के दौरान किसी भी मुश्किल हालात में और दबाव के बावजूद विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल बड़े-बड़े शॉट लगाने का टैलेंट रखते हैं. टेस्ट क्रिकेट में ध्रुव जुरेल की तकनीक और टेम्परामेंट बेहतरीन है. ध्रुव जुरेल की यही काबिलियत भारत को दुनिया में नंबर-1 टेस्ट टीम बनाएगी.
उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में हुआ जन्म
ध्रुव जुरेल का जन्म 21 जनवरी 2001 को उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में हुआ था. ध्रुव जुरेल दाएं हाथ के तगड़े बल्लेबाज हैं और वह चतुर विकेटकीपिंग में भी माहिर हैं. ध्रुव जुरेल IPL में राजस्थान रॉयल्स और घरेलू मैचों में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं. ध्रुव जुरेल ने 15 फरवरी 2024 को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के जरिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था.
पिता करगिल युद्ध के योद्धा
ध्रुव जुरेल के पिता नेम चंद भारतीय सेना के रिटायर्ड हवलदार हैं और 1999 करगिल युद्ध के योद्धा हैं. ध्रुव जुरेल सेना में भर्ती होना चाहते थे, लेकिन क्रिकेट में उनकी रुचि ने इस सपने पर पानी फेर दिया. ध्रुव जुरेल 2020 अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय अंडर-19 टीम के उपकप्तान थे. 2020 अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा था. ध्रुव जुरेल ने इस टूर्नामेंट के 6 मैचों की तीन पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 44.50 की औसत से 89 रन बनाए और एक अर्धशतक भी लगाया. ध्रुव जुरेल ने साल 2022 में उत्तर प्रदेश की टीम के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था.