दतिया में आज 9 से 5 तक बिजली कटौती: कोटरा, सोनागिर, ठकुरपुरा, धीरपुरा सहित 24 जगहों पर नहीं आएगी लाइट – datia News

दतिया में आज 9 से 5 तक बिजली कटौती:  कोटरा, सोनागिर, ठकुरपुरा, धीरपुरा सहित 24 जगहों पर नहीं आएगी लाइट – datia News



दतिया में मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने शुक्रवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मेंटेनेंस कार्य करने की घोषणा की है। इसके चलते कई फीडरों से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कटौती सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अलग-अलग समय पर की जाएगी।

.

कंपनी के मुताबिक बड़ौनी, घूघसी, उरीना और लमकना सब-स्टेशन से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

इन इलाकों में 6 घंटे सप्लाई ठप शात्री नगर फीडर, बीकर आबादी-1, गंधारी, सिलोरी, जिगना, हतलई, कोटरा, सोनागिर, ठकुरपुरा, बगेदरी, धीरपुरा, दुरसड़ा, रिछार, पिपरौआकला और बेहरूका आबादी फीडर पर भी मेंटेनेंस होगा। साथ ही, राजापुर, सिलोरी, कुर्रा, गढ़ी, पचोखरा, परासरी, बेहरूका और कामद पंप फीडर भी प्रभावित रहेंगे।

इन सभी क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई ठप रहेगी। विद्युत कंपनी ने कहा है कि आवश्यकतानुसार बिजली कटौती के समय में बदलाव भी किया जा सकता है।



Source link